By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: विंडीज से शर्मनाक हार के बावजूद पाकिस्तान कप्तान ये क्या बोल गए?
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
SPORTS

विंडीज से शर्मनाक हार के बावजूद पाकिस्तान कप्तान ये क्या बोल गए?

Shweta Media
Last updated: August 13, 2025 12:23 pm
Shweta Media
Published: August 13, 2025
Share
SHARE

WI vs PAK: स्पोर्ट्स डेस्क। ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (WI vs PAK) के बीच कल खेले गए तीसरे वनडे में मेजबान टीम ने पाकिस्तान (Pakistan) को 202 रनों से बुरी तरह रौंद डाला। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया। 1991 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज ने अपनी पहली वनडे सीरीज जीती।

इसे भी पढ़ें-वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने भारत में डाला डेरा, CSK एकेडमी में करेगी प्रैक्टिस

WI vs PAK में वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत में कप्तान शाई होप और जेडन सिल्स ने अहम भूमिका निभाई। जायडेन सील्स (Jayden Seales) ने जहां महज 18 रन देकर 6 विकेट झटके वहीं शाई होप (Shai Hope) ने शानदार शतकीय पारी खेली।पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में रनों के लिहाज से यह वेस्टइंडीज की ये सबसे बड़ी जीत है।

वेस्टइंडीज टीम टॉस हार गयी और पहले बल्लेबाजी करने उतरी। वेस्टइंडीज पहले तो 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी। जब कप्तान शाई होप 67 गेंदों पर 60 और रोस्टन चेज़ 26 गेंदों पर 30 रन बनाकर खेल रहे थे तब तक पाकिस्तान (Pakistan) मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाये हुए दिख रहा था। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा वेस्टइंडीज (West Indies) ने आखिरी 10 ओवरों में 119 रन कूट दिए। इस मैच के स्टार होप (Shai Hope) ने आखिरी 27 गेंदों पर 60 रन बनाए।

वहीं, ग्रीव्स ने 24 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। इन दोनों की रनों की आतिशबाजी ने वेस्टइंडीज को 294 तक पहुंचाया। वहीं 295 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी पाकिस्तान की टीम तेज गेंदबाज जेडन सिल्स के सामने पूरी तरह से धराशायी हो गई। सिल्स ने 7.2 ओवर में 18 रन देकर 6 विकेट लिए। आलम यह था कि पाकिस्तान के पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के लिए सलमान अली आगा ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। लगातार हार से जूझ रहे वेस्टइंडीज़ के लिए पाकिस्तान के खिलाफ यह सीरीज़ (WI vs PAK) जीत संजीवनी की तरह है।

क्या बोले मोहम्मद रिजवान?

हालांकि इस हार पर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने कहा- हमें समझ आ गया था कि इस पिच पर चार पारियों वाला टेस्ट मैच होने के कारण यह तीसरा मैच था। आखिरी 10 ओवरों में जो लय बनी, उसने हमारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया क्योंकि पहले 40 ओवरों तक हम बढ़त बनाए हुए थे। हमें लगा था कि यहां 220 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बता दें कि 42 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन था, जबकि अगले 8 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए उसने 108 रन ठोक डाले। इस तरह वेस्टइंडीज का स्कोर पहुंच गया 294 रन, जबकि कप्तान शाई होप ने 94 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्के के दम पर नाबाद 120 रन ठोक डाले।

PAK vs WI : निर्णायक साबित होगा तीसरा वनडे, देखें संभावित प्लेइंग 11
AUS vs SA 3rd T20: डेवाल्ड ब्रेविस ने 22 गेंदों में ठोक डाले इतने रन, टूटा 11 साल पुराना रिकॉर्ड
Hockey Asia Cup 2025: जापान को रौंदकर भारत ने सेमीफाइनल में की एंट्री
Mitchell Starc: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास
SA W vs NZ W: दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दी मात, दो बहनों की जोड़ी रही सुपरहिट
TAGGED:Mohammad RizwanPakistan captainWest IndiesWest Indies vs Pakistan 3rd ODI HighlightsWI vs PAK
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?