By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Vice President Election 2025: देश को आज मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, वोटिंग जारी, अब तक इन नेताओं ने किया मतदान
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
PoliticsDelhiStates

Vice President Election 2025: देश को आज मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, वोटिंग जारी, अब तक इन नेताओं ने किया मतदान

Shweta Media
Last updated: September 9, 2025 11:59 am
Shweta Media
Published: September 9, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। (Vice President Election 2025) भारत में उपराष्ट्रपति पद के लिए आज मतदान जारी है। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद देश के 17वें उपराष्ट्रपति के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। दक्षिण भारत से ही दोनों उपराष्ट्रपति उम्मीदवारों का होना इस चुनाव का दिलचस्प हिस्सा है। एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) उम्मीदवार हैं, जबकि इंडिया गठबंधन ने बी सुदर्शन रेड्डी (B Sudarshan Reddy) को मैदान में उतारा है।

इसे भी पढ़ें-B Sudarshan Reddy ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, ये दिग्गज रहे मौजूद

उपराष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA ) का पलड़ा भारी है। एनडीए खेमा अपने उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत का अंतर बढ़ाने की कोशिश में जुटा है। वहीं, विपक्षी गठबंधन का कहना है कि यह देश की आत्मा को बचाने का चुनाव है। संसद भवन में शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा। शाम 6 बजे मतगणना शुरू होगी।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वोट डाला उसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य सांसदों ने वोट डाला। वोट डालने के बाद पीएम मोदी संसद भवन से रवाना हुए। इस बीच, एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र सदन से लोधी कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर के दर्शन किए। सोनिया गांधी ने भी मतदान कर दिया है। बता दें कि इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी दल इंडिया अलायंस के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से होगा। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने कहा, “चुनाव होने वाला है, भारतीय राष्ट्रवाद की बड़ी जीत होगी। हम जीतेंगे, हम एक विकसित भारत चाहते हैं।”

उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 780 मतदाता हैं (राज्यसभा-238 और लोकसभा-542), जीत के लिए 391 सांसदों का समर्थन जरूरी है। एनडीए के पास 425 सांसद हैं, गठबंधन के अलावा वाईएसआरसीपी (11 वोट) ने भी एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है। अब बीजेडी, बीआरएस, शिरोमणि अकाली दल के उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी बनाने के बाद चुनाव में जीत का आंकड़ा घटकर 385 रह गया है। विपक्षी गठबंधन के पास 324 सांसद हैं। साफ है कि एनडीए का पलड़ा भारी है।

Atal Bihari Vajpayee की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी व राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शख्स ने जड़ा थप्पड़, हिरासत में आरोपी
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर FIR, VIP एंट्री पर विवाद
CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
यूपी में PRD जवानों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा पुलिस और होमगार्ड के बराबर वेतन
TAGGED:B. Surdarshan ReddyCP RadhakrishnanelectionsNDAVice President
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?