By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Typhoon Ragasa: हांगकांग में रागासा तूफान का कहर, फटी झील; 700 से ज्यादा उड़ानें रद्द
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
World

Typhoon Ragasa: हांगकांग में रागासा तूफान का कहर, फटी झील; 700 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Shweta Media
Last updated: September 24, 2025 3:22 pm
Shweta Media
Published: September 24, 2025
Share
SHARE

ताईवान। दुनिया का सबसे खतरनाक तूफान रागासा (Typhoon Ragasa) इस समय हांगकांग-ताइवान से लेकर चीन तक जमकर तबाही मचा रहा है। यह तूफान इतना भयानक है कि 200 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज़्यादा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने हांगकांग को थम सा गया है। हांगकांग- ताइवान से लेकर चीन तक तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। यह तूफान कई जान ले चुका है जबकि सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-Ramban Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में बरसी आफत; रियासी से रामबन तक तबाही, 12 की मौत

दुनिया के सबसे खतरनाक तूफान रगासा इस वक्त तबाही ला रहा है। यह तूफान हांगकांग, ताइवान और चीन तक फैल कर असर डाल रहा है। इतनी तीव्रता वाला यह तूफान 205 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण हांगकांग ठप पड़ चुका है, वहीं हांगकांग से चीन तक तबाही की तस्वीर साफ दिख रही है। ताइवान में इस तूफान ने अब तक 14 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। तूफान की बाढ़ में 14 लोगों की मौत हो चुकी है, और 124 लोग अभी भी लापता हैं। फिलीपींस में भी अब तक 3 मौतें दर्ज की गई हैं। आज सुबह से ही हांगकांग में तेज हवाएं चल रही हैं, जिसने कई पेड़ों को गिरा दिया है और घरों को नुकसान पहुँचाया है। दो नदियों और समुद्र तट के आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया है। तूफान के चलते अब तक हांगकांग में 13 लोग घायल हो चुके हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक रागासा तूफान की चपेट में आने से ताइवान में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही 124 अभी लापता हैं। तूफान का कहर ताइवान के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार दोपहर को भारी बारिश के चलते ताइवान के हुआलिएन काउंटी में एक झील का बांध टूटने से बाढ़ आ गई। जिससे 14 लोगों की मौत हो गई।

हांगकांग में तूफान ने मचाई तबाही:

रागासा तूफान ने सबसे ज्यादा तबाही हांगकांग में मचाई है। यहां 200 की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं और भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर पूरी तरह से बंद हो गया, 700 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। शहर में अफरा-तफरी हुई है। सभी स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

Typhoon Ragasa का भारत पर क्या पड़ेगा असर:

दरअसल सुपर टाइफून रागासा चीन की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटीय इलाकों को खाली कराना पड़ रहा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह तूफ़ान भारत में भी दस्तक दे सकता है? फ़िलहाल, यह ताइवान, हांगकांग और दक्षिणी चीन के तटीय इलाकों में तबाही मचा रहा है, लेकिन भारत को इससे कोई सीधा खतरा होने की आशंका नहीं है। तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और भारत से काफी दूर है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में मौसम में बदलाव हो सकता है। हालांकि, आईएमडी ने अभी तक कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

हांगकांग में सुपर टाइफून रगासा के असर से स्थिति बिगड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार रगासा बुधवार सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच शहर के सबसे करीब होगा। रात भर मौसम तीव्र गति से बदला; हवाएं अचानक तेज़ हो गईं और पहले समुद्रतट और ऊंचे इलाकों में इसका प्रभाव दिख। ऑब्ज़र्वेटरी ने चेतावनी दी है कि लगातार भारी बारिश, तेज़ हवा के कारण तटों पर ऊँची लहरें उठ सकती हैं और पानी का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ सकता है। लोगों से घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। तूफान से निपटने के लिए शहर भर में पहले से ही कई तैयारी कर ली गई हैं। मंगलवार को लगभग 600 उड़ानें रद्द कर दी गईं, सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

इस तूफान के खतरे को भांपते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत, जिसे देश की आर्थिक ताकत माना जाता है, में अब तक एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। चीन के राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के अनुसार सुपर टाइफून बुधवार दोपहर से शाम के बीच ताईशान और झानजियांग शहरों के बीच टकरा सकता है। एहतियात के तौर पर दर्जनभर शहरों में स्कूल, फैक्टरियाँ और यातायात सेवाएं बंद कर दी गई हैं। दक्षिणी चीन के लोग और अधिकारी सुपर टाइफून रगासा के पूरी ताकत से टकराने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह हाल के वर्षों में इस क्षेत्र से टकराने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान बताया जा रहा है। चीन के राष्ट्रीय मौसम केंद्र के अनुसार कहा गया है कि तूफान के साथ हवाओं की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, बारिश 25 से 45 सेंटीमीटर (9 से 17 इंच) तक हो सकती है और लहरें 7 मीटर (23 फीट) तक ऊंची उठ सकती हैं। अब तक प्रांत भर में 3,71,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

कहाँ से शुरू हुआ तूफान?

Earth Observatory के अनुसार, तूफान रगासा 18 सितंबर को पश्चिमी प्रशांत महासागर में, फिलीपींस के पूर्व में कुछ सौ मील की दूरी पर शुरु हुआ। धीरे-धीरे ताकत पकड़ते हुए यह कैटेगरी-5 का सुपर टाइफून बन गया। 21 सितंबर की रात इसे लगातार चलने वाली हवाओं की रफ्तार 145 नॉट्स (270 किमी/घंटा या 165 मील/घंटा) तक पहुँची। 22 सितंबर को इसने फिलीपींस के उत्तरी लूज़न द्वीप को भारी नुकसान पहुँचाया, जिससे बाढ़ आई और फसलों, संपत्ति आदि को नुकसान हुआ। उल्लेख है कि 21 सितंबर को इसे अभी तक का 2025 का सबसे शक्तिशाली टाइफून कहा गया।

वहीं तूफान के खतरे को देखते हुए दक्षिणी चीन के कई शहरों में स्कूल, ऑफिस और बाजार बंद कर दिए गए हैं। हांगकांग में नंबर आठ का तूफान अलर्ट जारी किया गया है, जो शहर की मौसम चेतावनी प्रणाली का तीसरा सबसे ऊंचा स्तर है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि समुद्र का जलस्तर 2-3 मीटर तक बढ़ सकता है और लहरें तट से टकराते हुए खतरनाक रूप ले सकती हैं। सुरक्षा के मद्देनजर लोग खिड़कियों और कांच के दरवाजों को टेप से सील कर रहे हैं, घरों के सामने बालू की बोरियां रखी जा रही हैं और बाजारों में जरूरी सामान की तेजी से खरीदारी हो रही है।

PM Modi SCO Summit China: ‘ड्रैगन और हाथी की दोस्ती…’; शी जिनपिंग के साथ बैठक में बोले PM मोदी
Nepal Protest: Gen-Z क्रांतिकारियों ने बैन हटने के बाद भी नेताओं पर किया हमला, भागने की फिराक में PM ओली
Sushila Karki: PM बनते ही एक्शन में सुशीला कार्की, Gen-Z आंदोलन को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
Donald Trump: अफगानिस्‍तान के बगराम एयरबेस को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, हैरान रह गए लोग
Asia Cup 2025 में आज अफगानिस्तान और हांगकांग में होगी भिड़ंत, यहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
TAGGED:Hong KongTaiwanTyphoon Ragas
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?