The Chase Teaser: कैप्टन कूल की बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री, MS धोनी को देख फिदा हुए फैंस

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
3 Min Read

The Chase Teaser: एंटरटेनमेंट डेस्क। क्रिकेट की पिच पर अपने बल्ले से धाक जमाने वाले “कैप्टन कूल” एमएस धोनी अब बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाले हैं। इनका एक वीडियो देखकर प्रशंसक चौंक गए हैं। जिस “थाला” के हेलीकॉप्टर शॉट से लोग नाचने पर मजबूर हो जाते थे, उसे वीडियो में अंधाधुन गोलियां चलाते देख लोग हैरान रह गए। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी कमांडो की वर्दी पहने एक टास्क फोर्स ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-Baaghi 4 का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, अब तक कर डाली इतनी कमाई

दरअसल आर. माधव ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो टीजर जारी करते हुए लिखा, “एक मिशन। दो बहादुर। तैयार हो जाइए, धमाकेदार पीछा शुरू होने वाला है।” टीजर का निर्देशन वासन बाला ने किया है। लेकिन सबसे बड़ा सस्पेंस ये है कि ये कोई फिल्म है, वेब सीरीज है या कोई हाई-प्रोफाइल विज्ञापन? अभी तक किसी ने कुछ साफ नहीं किया है। टीजर में धोनी के साथ माधवन भी नजर आ रहे हैं। दोनों टास्क फोर्स ऑफिसर की भूमिका में हैं।

इस वीडियो में एमएस धोनी को “दू कूल हेड” कहकर पेश किया गया है, जबकि माधवन को दिल से सोचने वाला रोमांटिक ऑफिसर बताया गया है। वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैन्स ने कमेंट किया- “क्या हमारा थाला अब हीरो बन गया है?” एक यूजर ने लिखा- “धोनी मैदान पर फिनिशर थे, अब पर्दे पर एक्शन हीरो।” एक और ने कहा, “पहला दिन पहला शो हमारा है।”

ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी धोनी तमिल फिल्म गोट में नजर आए थे। फैन्स का मानना है कि अगर ये फिल्म है, तो धमाल मचना तय है। धोनी मैदान पर हमेशा शांत रहते हैं, लेकिन उनका आक्रामक अंदाज सब पर भारी पड़ता है। फिलहाल, टीजर के आखिर में बस “कमिंग सून” लिखा है। यानी सस्पेंस बरकरार है। फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि ये प्रोजेक्ट फिल्म है या सीरीज। इससे पहले अप्रैल में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें धोनी को ‘लवर बॉय’ बताया गया था। इस वीडियो की शुरुआत गुलाबी स्क्रीन और छोटे दिलों से होती है, जिस पर लिखा है, “पहली बार, धोनी रोमांटिक अंदाज में।”

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *