स्पोर्ट्स डेस्क। बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाले पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 (Hockey Asia Cup) के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। जाने माने हॉकी प्लेयर हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) को टीम का कप्तान बनाया गया है। आपको बता दें इस समय टीम में युवा खिलाडियों का जोश और अनुभवी खिलाड़ियों का कौशल दोनों में बेहतरीन संतुलन और सामंजस्य देखने को मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें-Asia Cup से पहले कोच गौतम गंभीर पहुंचे महाकाल के दरबार, लिया आशीर्वाद
एशिया कप (Hockey Asia Cup 2025) के लिए घोषित 18 सदस्यीय टीम में कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा को गोलकीपर के रूप में चुना गया है। रक्षात्मक पंक्ति में अमित रोहिदास, सुमित, संजय, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और स्वयं कप्तान हरमनप्रीत शामिल हैं। मिडफील्ड की जिम्मेदारी मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, राज कुमार पाल, और राजिंदर सिंह निभाएंगे। आक्रमण पंक्ति की कमान मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह को दी गई है। दो वैकल्पिक खिलाड़ी — नीलम संजीव जेस और सेल्वम कार्थी भी टीम के साथ रहेंगे।

भारतीय हॉकी टीम के कोच ने कही यह बात:
भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि यह टीम दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम है। एशिया कप (Hockey Asia Cup 2025) हमारे लिए सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि विश्व कप क्वालिफिकेशन का भी रास्ता है। हमने ऐसे खिलाड़ियों को चुना है, जो धैर्य और निरंतरता के साथ खेल सकते हैं। टीम का संतुलन और सामूहिक ताकत हमें विश्वास देती है कि हम एशिया कप में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और अपने मुख्य लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
भारत को पूल ए में जापान, चीन और कजाखिस्तान के साथ रखा गया है। पूल स्टेज में मजबूत प्रदर्शन भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को बढ़ा सकता है। Hockey Asia Cup 2025 भारतीय टीम की घोषणा के साथ ही प्रशंसकों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या भारत अपने शानदार इतिहास को दोहराते हुए एक और एशिया कप जीत सकेगा।