By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Surya Grahan 2025: साल के अंतिम सूर्य ग्रहण पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन लोगों को रहना होगा सावधान
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
INDIAReligion / Faith

Surya Grahan 2025: साल के अंतिम सूर्य ग्रहण पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन लोगों को रहना होगा सावधान

Shweta Media
Last updated: September 21, 2025 12:21 pm
Shweta Media
Published: September 21, 2025
Share
SHARE

डेस्क। साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (surya grahan kab se kab tak hai) रविवार, 21 सितंबर को यानी आज रात 10:59 बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह 3:32 बजे तक रहेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) आंशिक होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक नियम लागू नहीं होंगे। लेकिन ग्रहण कहीं भी दिखाई दे, इसका प्रकृति और पर्यावरण पर अवश्य प्रभाव पड़ता है। यह मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर के दक्षिणी भागों में दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ें-Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष की हुई शुरुआत, जानें श्राद्ध की सभी तिथियां व महत्व

Surya Grahan 2025 पर बन रहा दुर्लभ संयोग:

बता दें कि साल आखिरी सूर्य ग्रहण पर खास संयोग बन रहा है। दरअसल यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जिसमें सूर्य, चंद्रमा और बुध सभी एक ही राशि में होंगे। इस स्थिति को ज्योतिष में बुधादित्य योग कहा जाता है। ज्योतिषी के अनुसार, 122 वर्षों में यह पहली बार है जब पितृ पक्ष के आरंभ और अंत के समय कोई ग्रहण लगेगा। 2025 से पहले ऐसा संयोग 1903 में बना था।

Surya Grahan 2025 पर 12 घंटे पहले लगेगा सूतक काल :

भारतीय धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, जिसके दौरान शुभ कार्य, यात्रा और नई वस्तुओं की खरीदारी स्थगित करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, इस बार, चूंकि सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। लेकिन धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष के आधार पर ग्रहण के प्रभावों के प्रति सावधानी बरतना उचित माना जाता है। क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर मायावी ग्रह राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। इसी कारण ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्य वर्जित होते हैं।

इसलिए शास्त्र इस दौरान विशेष उपाय करने की सलाह देते हैं। ग्रहण के दौरान भोजन करना वर्जित है, और ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए तुलसी के पत्तों वाला जल पीना चाहिए। गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भी नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। ग्रहण के बाद पवित्र नदियों में स्नान और गरीबों को दान करना लाभकारी माना जाता है। घर में गंगाजल छिड़कने से वातावरण शुद्ध होता है और ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है।

इन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव:

साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण भले ही भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, जिसका नकारात्मक प्रभाव वृषभ, कर्क, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि पर पड़ेगा। ऐसे में चलिए जानते हैं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

मेषः मेष राशि वालों को लंबी यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि ग्रहण मानसिक तनाव बढ़ा सकता है।

वृषभः वृषभ राशि वालों को छोटी यात्राएं करने में कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन बड़े सौदे या निवेश को स्थगित करना बेहतर होगा।

मिथुनः मिथुन राशि वालों को यात्रा के दौरान बाधाओं और बढ़े हुए खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्कः इन राशि वालों को विदेश यात्रा में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंहः इन राशि वालों को मानसिक चिंता से बचना चाहिए और वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। सूर्य ग्रहण के दिन सिंह राशि के लोगों को अपनी पुरानी गलती को दोहराने से बचना होगा, नहीं तो परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। आपको मन में दूसरों के प्रति गलत भावना नहीं रखनी चाहिए। हालांकि उस दिन आपको अपने रिलेशनशिप में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बात का बतंगड़ बन सकता है। मन को शांत रखने के लिए योग और ध्यान कर सकते हैं।

कन्याः यह ग्रहण कन्या राशि के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह ग्रहण की राशि है, इसलिए नई यात्रा या नई परियोजनाओं को स्थगित कर देना चाहिए। सूर्य ग्रहण का दिन कन्या राशि वालों के लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। आपके लिए गए फैसलों की आलोचना हो सकती है, परिवार में भी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से रिश्तों में कड़वाहट आएगी। खुले मन से स्थितियों का आकलन करें नहीं तो आपके लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस समय में आप गलत लोगों से दूर रहें, नहीं तो वे आपका काम खराब कर देंगे। अपने पार्टनर के साथ संयम और धैर्य से काम लें, नहीं तो टेंशन बढ़ेगी।

तुलाः इन राशि वालों के लिए सामान्य यात्रा शुभ है, लेकिन निवेश से बचना चाहिए। सूर्य ग्रहण का दिन तुला राशिवालों के लिए भी चुनौतिपूर्ण हो सकता है। आपको धैर्य और शांति के साथ समस्याओं का समाधान खोजना होगा, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इस समय में आप अधिक उत्तेजित होकर काम करेंगे, जिससे असफलता मिल सकती है। इस दिन आपको जोखिम भरे काम नहीं करना चाहिए और न ही जोखिम पूर्ण निवेश करना चाहिए। लव लाइफ में थोड़ा सुकून रहेगा।

वृश्चिकः इन राशि वालें परिवार के साथ यात्रा कर सकते हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनुः धनु राशि वालों के लिए धार्मिक यात्रा लाभदायक होगी, लेकिन व्यावसायिक यात्रा स्थगित कर देनी चाहिए।

मकरः इन राशि वालों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान और खर्च का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण मकर राशि के लोगों को नए सबक देकर जाने वाला हो सकता है। इस दिन आपको कोई धोखा दे सकता है या वह आपके विश्वास पर खरा नहीं उतर पाएगा। इससे आपका मन खिन्न हो सकता है। रिलेशनशिप में भी तनाव के संकेत मिल रहे हैं। ऐसी​ स्थिति में स्वयं को संतुलित और संयमित रखें। इस दिन कोई आपकी छवि को खराब कर सकता है। अपने रिश्तेदारों से थोड़ा सावधान रहें।

कुंभः कुंभ राशि वालों को अपनी योजनाओं में अप्रत्याशित रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है।

मीनः इन राशि वालों को समुद्री या जल यात्रा से बचना चाहिए।

ग्रहण के दौरान जरूर करें ये काम:

अगर आप सूर्य ग्रहण (Surya Grahan kab hai 2025) के अशुभ प्रभावों से बचना चाहते हैं, तो सूर्य ग्रहण के दौरान ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः और ॐ घृणिः सूर्याय नमः मंत्रों का जाप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने से ग्रहण के प्रभावों से रक्षा होती है।

PM Modi का जापान में हुआ ग्रैंड वेलकम, टैरिफ विवाद के बीच बेहद अहम है यह दौरा
Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी पर करें बप्पा का विसर्जन, जानें शुभ मुहूर्त और विधि
Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश से बिगड़े हालात, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
PM Modi ने मिजोरम को दी करोड़ों की सौगातें, भारत के रेल मानचित्र में शामिल हुआ राज्य
भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, सड़कें और रेलवे ट्रैक सब डूबे
TAGGED:AntarcticaAustraliaNew Zealandsolar eclipseSurya Grahan 2025Surya Grahan 2025 Time
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?