नई दिल्ली। बुधवार सुबह ‘जन सुनवाई’ के दौरान दिल्ली की CM Rekha Gupta पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर उन्हें धक्का भी दिया। यह हमला तब हुआ जब वह सिविल लाइंस स्थित सरकारी कार्यालय में जनसुनवाई कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने पहले सीएम को कुछ पेपर दिखाए फिर मौका पाते ही थप्पड़ मारने की कोशिश की। हालांकि पास में खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शख्स ने जड़ा थप्पड़, हिरासत में आरोपी
फिलहाल हमलावर की पहचान हो गई है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। उसे सिविल लाइंस थाने में लाकर जिला पुलिस और स्पेशल सेल की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है की आखिर उसने दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला क्यों किया? पूछताछ के बाद की रिपोर्ट पर सबकी नजरें टिकी हुयी हैं कि कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है? इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में गुजरात पुलिस से संपर्क किया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की पहचान राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया (Rajesh Bhai Sakaria ) के रूप में हुई है; जो की गुजरात के राजकोट का निवासी है। उसकी उम्र 41 साल है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस थाने ले गई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि उसका एक रिश्तेदार जेल में है, उसे रिहा करवाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता के पास अर्जी लेकर आया था, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद ही पता चलेगा कि आरोपी ने मुख्यमंत्री पर हमला क्यों किया।

मिली जानकारी के मुताबिक साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान आरोपी राजेश भाई अचानक बाहर आया और सीएम रेखा गुप्ता पर कोई भारी वस्तु फेंक दी। हमले के बाद मुख्यमंत्री जमीन पर गिर गईं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पर हमला करने से पहले हमलावर ने उन्हें कुछ कागज दिए और एक अदालती मामले का हवाला दिया। इसके बाद उसने (Rajesh Bhai Sakaria ) मुख्यमंत्री को कथित तौर पर थप्पड़ मारा और गालियां देने लगा। मुख्यमंत्री फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं और घटना के बाद सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


