टेक्नोलॉजी डेस्क। हाल ही में लांच हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमतें गिर गयी हैं। ऑनलाइन सामने आई ताजा जानकारी और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोट किए गए परिवर्तन यह संकेत देते हैं कि Samsung ने भारत में Galaxy S25 Ultra की कीमतों में संशोधन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई कीमतें 20 मार्च, 2026 से प्रभावी हो चुकी हैं। हालांकि, अभी तक Samsung की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
इसे भी पढ़ें-लांच हुआ Vivo का सबसे पतला 5G फोन, देखें फीचर्स की लिस्ट
ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने पहले भी अपने नेक्स्ट-जनरेशन फ्लैगशिप फोन्स के लॉन्च के बाद पुराने Galaxy S मॉडल्स की कीमतों को रिवाइज किया है। अब जब Galaxy S26 सीरीज बाजार में उतारी जा चुकी है, तो यह स्वाभाविक था कि Galaxy S25 Ultra की कीमत में भी बदलाव किया जाए। फिर भी, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं था कि इस साल ऐसे बदलाव होंगे या नहीं, विशेष रूप से मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत को देखते हुए।
देखें कितनी कर सकते हैं बचत:
सैमसंग ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में कटौती की है। यह परिवर्तन हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra के बाद किया गया है। नई कीमतें अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे अधिक फायदा ऑनलाइन रिटेलर Vijay Sales पर दिया जा रहा है। यहां खरीदार बैंक ऑफर्स का लाभ उठाकर तकरीबन ₹20,000 तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं।
इतनी कम हुयी कीमत:
सैमसंग ने अपने तीनों वेरिएंट्स की कीमत में कटौती की है। अब 12GB + 256GB का बेस मॉडल ₹1,19,999 में उपलब्ध है, जो पहले ₹1,29,999 था। वहीं, 512GB वेरिएंट की नई कीमत ₹1,39,999 हो गई है, जबकि 1TB मॉडल को ₹1,65,999 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, विजय सेल्स पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स जैसे HDFC, ICICI और OneCard का उपयोग करने पर बेस मॉडल की कीमत घटकर ₹1,09,999 तक आ जाती है।
त्योहारी सीजन, खासकर दिवाली सेल के दौरान प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स मिलते हैं। ऐसे में यदि आप इंतजार करते हैं, तो अधिक लाभ उठा सकते हैं लेकिन अगर आपको तुरंत नया फोन लेना है, तो इस समय Galaxy S25 Ultra पर मिल रहे ऑफर्स इसे एक बेहतरीन विकल्प बना देते हैं।
वेबसाइट पर दिख रही ये जानकारी:
कंपनी ने भले ही अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन Samsung India की वेबसाइट पर Galaxy S25 Ultra के 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स की नई कीमतें पहले ही दिखाई दे रही हैं। लेख लिखे जाने के समय, वेबसाइट पर 1TB वेरिएंट नहीं दिखा। यह इशारा कर सकता है कि यह वेरिएंट स्टॉक में उपलब्ध नहीं है या फिलहाल बेचा नहीं जा रहा है।

लीक हुई जानकारी के अनुसार, नई कीमतें मार्च 2026 में चैनल पार्टनर्स के लिए शुरू की गई एक योजना का हिस्सा हैं और यह बदलाव ‘प्राइस प्रोटेक्शन पॉलिसी’ के तहत मौजूदा स्टॉक पर लागू होगा। हालांकि, दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी दिग्गज ने इन कीमतों में किए गए संशोधन का कारण स्पष्ट नहीं किया है।
ये हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स:
नया Galaxy S26 Ultra बेहतर चार्जिंग स्पीड, अपग्रेडेड प्रोसेसर, पतले डिज़ाइन और उन्नत कैमरा सिस्टम के साथ पेश किया गया है। इसमें एक नया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी शामिल है, जो इसे अधिक आकर्षक बनाता है। हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत ₹1,39,999 रखी गई है, जो S25 Ultra की तुलना में ₹30,000 अधिक है। ऐसे में कई उपयोगकर्ताओं के लिए S25 Ultra बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प साबित हो सकता है।
Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 12GB RAM, 5,000mAh की दमदार बैटरी और 6.8-इंच का शानदार AMOLED QHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक बेहद स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसके कैमरा सेटअप में दो टेलीफोटो लेंस शामिल हैं, जो दूरस्थ विषयों को भी बेहतरीन स्पष्टता के साथ कैप्चर करते हैं। इसके साथ आने वाला S Pen स्टाइलस इसे अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से अलग पहचान देता है।
कुछ ऐसा है कैमरा:
इस स्मार्टफोन की खासियतों की बात करें तो यह कई प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इसमें कंपनी की नई स्मार्ट टेक्नोलॉजी Galaxy AI का सपोर्ट दिया गया है और यह Android 15 पर आधारित One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसकी सबसे उल्लेखनीय विशेषता इसका कैमरा सेटअप है। डिवाइस के रियर में क्वाड कैमरा सिस्टम है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल है। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी उपलब्ध है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इतना मिल रहा बैंक ऑफर:
Samsung ने Galaxy S25 Ultra की भारत में कीमत कम कर दी है। इसका बेस मॉडल अब ₹1,19,999 की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि Vijay Sales पर उपलब्ध बैंक ऑफर्स के साथ इसे ₹1,09,999 तक में पाया जा सकता है। Galaxy S26 Ultra के लॉन्च के बाद यह डील उन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से आकर्षक है, जो प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन को किफायती दामों में खरीदना चाहते हैं।


