Radha Ashtami 2025: मथुरा में धूमधाम से मनाया जा रहा राधाष्टमी पर्व, पहुंचे 15 लाख भक्त

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
3 Min Read

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद रविवार को मथुरा के बरसाना सहित ब्रज के विभिन्न जिलों में राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2025) बड़ी श्रद्धा, धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। लाडली जी का जन्मोत्सव देखने के लिए आगरा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंचे हैं। बरसाना में श्रीजी महारानी राधा रानी ने सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-अर्चना के साथ कमल पुष्प में अवतार लिया।

इसे भी पढ़ें-Kiradu Temple: इस मंदिर में सूरज डूबते ही इंसान बन जाते हैं पत्थर!

श्रीजी का 11 पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया, लाडली मंदिर में सुबह 5.30 बजे मंगला आरती में हजारों लोगों ने भाग लिया। किशोरी जी के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। आगरा में लॉयर्स कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, नेहरू नगर आदि स्थानों पर राधा कृष्ण मंदिरों में धूमधाम से पूजा-अर्चना के कार्यक्रम चल रहे हैं।

बता दें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद यह पर्व मनाया जाता है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी को आज राधा रानी का 5253वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्त भी राधा रानी के जन्म की खुशियां मना रहे हैं। जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम मथुरा के बरसाना स्थित लाडली मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। जन्मोत्सव के दौरान, पूरा मंदिर परिसर घंटियों की ध्वनि और राधा रानी के जयकारों से गूंज उठा। भक्त कोसी, छटीकरा और गोवर्धन मार्ग से मथुरा के बरसाना पहुंच रहे हैं।

अनुमान है कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश से 15 लाख से अधिक भक्त बरसाना पहुंच चुके हैं। आज, रविवार को अवकाश होने के कारण, बरसाना पहुंचने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। बरसाना के साथ-साथ मथुरा, गोवर्धन, वृंदावन, गोकुल आदि स्थानों पर शनिवार शाम से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा प्रभावी यातायात व्यवस्था की गई है। इसके लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। आगरा के सिकंदरा थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि मथुरा में राधा अष्टमी पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए आगरा मथुरा राजमार्ग पर यातायात की उचित व्यवस्था की गई है। यहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *