Parineeti Chopra ने दी खुशखबरी, पति राघव चड्ढा संग साझा की गुड न्यूज

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
3 Min Read

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की राजनीति में खासी पहचान रखने वाले राघव चड्ढा की जब से शादी हुयी है तभी से यह कपल अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में बना रहता है। सोमवार को सोशल मीडिया पर इस कपल ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मां बनने वाली हैं। उन्होंने खुद यह गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की। परिणीति ने बताया कि वह और उनके पति राघव चड्ढा दो से तीन होने वाले हैं। उनके घर एक नया नन्हा मेहमान आने वाला है।

इसे भी पढ़ें-गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावर फरार

दरअसल, परिणीति और राघव ने शादी के दो साल बाद अब खुशखबरी दी है की वो पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक केक पर ‘1+1=3’ लिखी तस्वीर पोस्ट शेयर किया है; जिसे देख फैंस खुश हो गए हैं। तस्वीर में केक पर एक नन्हे बच्चे के पैर के निशान भी दिखाई दे रहे हैं, जो इस स्टोरी को और भी भावुक बना देते हैं। इतना ही नहीं, कपल ने इसके साथ एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें परिणीति अपने पति के साथ एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं और साथ चलते हुए जा रहे हैं।

इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों अपनी जिंदगी के इस नए सफर को लेकर कितने उत्साहित और खुश हैं। पोस्ट के साथ ही दोनों ने एक दिल छू लेने वाले कैप्शन के साथ शेयर किया है, “हमारी छोटी सी दुनिया आने वाली है। अनंत आशीर्वादों से धन्य महसूस कर रहा हूं।” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलिब्रिटी दोस्तों ने परिणीति और राघव को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।

बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा ने 2023 में धूमधाम से शादी की थी। राजस्थान के उदयपुर में हुई उनकी शादी को लेकर खूब चर्चाएं हुई थी। अब शादी के करीब दो साल बाद दोनों के माता-पिता बनने की खबर ने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है। शादी के बाद उनके जीवन में ये नई शुरुआत होने जा रही है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है।

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *