By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Palamu Encounter: पलामू में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़, दो जवान शहीद
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
INDIAOther StatesStates

Palamu Encounter: पलामू में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़, दो जवान शहीद

Shweta Media
Last updated: September 4, 2025 1:34 pm
Shweta Media
Published: September 4, 2025
Share
SHARE

झारखंड। पलामू जिले के पलामू में बुधवार रात पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ (Palamu Encounter) में दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। यह घटना मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में रात के लगभग 1 से 1:30 बजे के बीच हुई। पलामू के पुलिस अधीक्षक रिश्मा रमेशन ने मुठभेड़ और बलिदान की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें-Delhi Flood: दिल्ली में ‘जलप्रलय’, सचिवालय तक पहुंचा यमुना का पानी

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर शशिकांत गंझू (Shashikant Ganjhu) करमा पर्व (Karma Puja) पर अपने गांव केदल पहुंच सकता है। इसी आधार पर पुलिस ने विशेष तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस दल गांव के करीब पहुंचा, नक्सलियों को इसकी भनक लग गई। शशिकांत गंझू और उसके दस्ते ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की।

इस गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को तुरंत डाल्टनगंज स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। शहीद जवानों की पहचान संतन कुमार और सुनील राम के रूप में हुई है। इनमें से एक जवान पलामू के एएसपी का अंगरक्षक था। घायल जवान का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर शहीद जवानों के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बता दें कि जहां पर मुठभेड़ हुयी है वह इलाका लंबे समय से टीएसपीसी का गढ़ माना जाता है। शशिकांत गंझू इसी इलाके से पलामू और चतरा जिलों में संगठन की गतिविधियों को नियंत्रित करता रहा है। झारखंड सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके में शशिकांत और उसके दस्ते के सक्रिय होने की लगातार खबरें मिल रही थीं, जिसके बाद अभियान शुरू किया गया।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस ने आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पलामू की एसपी रिश्मा रमेशन ने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि घायल सैनिक के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था की गई है।

Aacharya Devvrat: महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन ने दिया इस्तीफा, अब इनको मिला अतिरिक्त प्रभार
New toll rates: दिल्ली हुई दूर! आज से लागू हुए नए टोल रेट, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Mumbai Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश से 5 दिनों में 21 लोगों की मौत; यूपी भी चपेट में
राहुल गांधी को मिली राहत, मानहानि केस में कोर्ट ने दी जमानत
OpenAI भारत में जल्द खोलेगा पहला ऑफिस, जानें कहां होगी शुरुआत
TAGGED:JharkhandPalamu Naxal Encounter
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?