By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: नर्स सरला भट्ट हत्याकांड मामला: यासीन मलिक के आवास समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
BREAKING NEWSINDIA

नर्स सरला भट्ट हत्याकांड मामला: यासीन मलिक के आवास समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी

Shweta Media
Last updated: August 12, 2025 11:46 am
Shweta Media
Published: August 12, 2025
Share
SHARE

श्रीनगर। तीन दशकों से अधिक समय पहले 27 वर्षीय कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट (Sarla Bhatt) की निर्मम हत्या के मामले को फिर से खोलते हुए जम्मू और कश्मीर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने सोमवार देर रात कई स्थानों पर छापेमारी कर सबूत जुटाए। ये कार्रवाई 1990 में हुई हत्या के मामले में की गई। अप्रैल 1990 में हुई इस हत्या की जांच के लिए यह पहली बार है जब SIA ने रेड की है।

इसे भी पढ़ें-SIR के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में हल्लाबोल, बैरिकेडिंग पर चढ़े अखिलेश यादव

अधिकारियों ने बताया कि SIA ने श्रीनगर जिले में आठ स्थानों पर छानबीन की, जो 18 अप्रैल 1990 को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) के सोरा स्थित हब्बा खातून हॉस्टल से सरला भट्ट की अपहरण के बाद हत्या से जुड़ा है। अगले दिन सुबह सरला भट्ट का शव उमर कॉलोनी, मलाबाग में पाया गया था। शव पर गोली के घाव भी मिले थे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्रों के अनुसार, सरला भट्ट (Sarla Bhatt) को जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) से जुड़े आतंकवादियों (terrorists) ने अपहरण कर हत्या की थी। उनके शव पर एक नोट मिला था जिसमें उन्हें पुलिस की मुखबिर बताया गया था। इस मामले को लेकर निगीन पुलिस थाना में FIR दर्ज हुई थी। हालांकि तब जांच हुई तो असल अपराधियों का पता नहीं लग सका था। बता दें कि आज हुई इस छापेमारी में श्रीनगर के मैसूमा इलाके में जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के पूर्व प्रमुख यासीन मलिक के आवास पर भी तलाशी ली गई। इसके अलावा अधिकांश छापे JKLF के पूर्व कमांडरों के ठिकानों पर भी पड़े हैं।

क्या था मामला:

बता दें कि सरला भट्ट (Sarla Bhatt), दक्षिण कश्मीर में जिला अनंतनाग की रहने वाली थी। वह शेरे कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान सौरा श्रीनगर नगर में नर्स थी। उसे अप्रैल 1990 में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के आतंकियों ने अगवा कर लिया था। आतंकियों ने उसके साथ कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। उसके शव को डाउनटाउन श्रीनगर की सड़क पर फेंक दिया था। यह छापेमारी लिबरेशन फ्रंट के 9 पूर्व कमांडरों के घरों पर की गई है, इनमें यासीन मलिक का घर भी शामिल है।

नई GST दरें जल्द होंगी लागू, मिठाई-कपड़ों समेत जानें क्या-क्या होगा सस्ता?
Delhi Flood: भारी बारिश से दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान के पार यमुना
Gyanesh Kumar: ‘वोट चोरी के झूठे आरोपों से आयोग डरता नहीं’, मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुनाई खरी-खोटी
फतेहपुर में मकबरे में तोड़फोड़ के बाद बढ़ा तनाव, पूजा करने पहुंचे थे हिंदू संगठन
Bihar: बिहार में राजद विधायक के ड्राइवर की हत्या, मचा हड़कंप
TAGGED:AnantnagKashmiri HinduKashmiri Pandit nursenextindiatimesSarla Bhatt murder caseSIASrinagarYasin Malik
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?