By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: New GST Rates: आज से देश भर में लागू हुआ GST 2.0, जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हो गया महंगा
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
INDIABUSINESS

New GST Rates: आज से देश भर में लागू हुआ GST 2.0, जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हो गया महंगा

Shweta Media
Last updated: September 22, 2025 12:42 pm
Shweta Media
Published: September 22, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। भारत की ट्रैक्स सिस्टम (New GST Rates) में एक ऐतिहासिक बदलाव आज से लागू हो गया है। 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से नया वस्तु एवं सेवा कर (GST 2.0) पूरे देश में लागू हो गया है, जो कर ढांचे को सरल बनाने और आम नागरिकों को राहत देने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम है। इस सुधार से मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें-GST Reforms: ‘अब यू-टर्न लिया’, जीएसटी पर सरकार पर खरगे ने साधा निशाना

दरअसल जीएसटी परिषद ने सितंबर की शुरुआत में इसे मंजूरी दी थी और इसका सीधा असर अब बाजारों में दिखाई दे रहा है। नवरात्रि के पावन अवसर पर इसे “जीएसटी बचत उत्सव” के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, जिससे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देगा। इस नई व्यवस्था के तहत, ट्रैक्स स्लैब को सरल बनाया गया है, जिससे रोज़मर्रा की वस्तुओं और सेवाओं पर बोझ कम होगा। मौजूदा चार कर स्लैब की जगह अब केवल दो मुख्य दरें – 5% और 18% लागू होंगी, जबकि शराब, तंबाकू, सट्टा और ऑनलाइन गेमिंग जैसी हानिकारक वस्तुओं पर 40% का एक विशेष कर स्लैब लागू किया गया है। आइए टैक्स सिस्टम पर एक नजर डालते हैं….

New GST Rate List 2025: जानें क्या-क्या हुआ सस्ता:

-GST के फैसलों के अनुसार, पनीर, दूध, ब्रेड, स्टेशनरी, जीवन रक्षक दवाइयां और शैक्षिक सेवाओं सहित कई वस्तुओं पर जीएसटी दर शून्य कर दी गई है। ये बदलाव तुरंत प्रभावी होंगे, जिससे खुदरा कीमतों में कमी आएगी।

-नई जीएसटी दर के तहत, पहले से पैक पनीर और छेना, दूध, रोटी, चपाती, पराठा, जीवन रक्षक दवाइयां (33 प्रकार), स्वास्थ्य/जीवन बीमा और शैक्षणिक सेवाओं (ट्यूशन, कोचिंग) पर शून्य कर लगेगा। पहले, इन वस्तुओं पर 5 से 18 प्रतिशत कर लगता था।

-इसके अलावा, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन और स्टेशनरी वस्तुओं (शार्पनर, कॉपी, नोटबुक, पेंसिल और अन्य उत्पाद), व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास पाठ्यक्रम, धर्मार्थ अस्पताल सेवाएं और ट्रस्ट (स्वास्थ्य, शिक्षा) पर कर 12 से 18 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है।

-इसके अलावा एयर कंडीशनर (AC) और रेफ्रिजरेटर (Fridge) पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। वाहनों पर भी कर कम कर दिया गया है। 350 सीसी और उससे कम क्षमता वाली बाइक पर अब 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, जो पहले 28 प्रतिशत था।

-इसके अतिरिक्त, 1,200 सीसी और 4 मीटर से कम क्षमता वाले पेट्रोल वाहनों और 1,500 सीसी और 4 मीटर से कम क्षमता वाले डीजल वाहनों पर कर घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इस खंड और इससे अधिक क्षमता वाले वाहनों पर अब 40 प्रतिशत कर लगेगा, जो पहले लगभग 50 प्रतिशत था। तंबाकू, बीड़ी और पान मसाला पर 40 प्रतिशत कर अपरिवर्तित रहेगा, जबकि पेट्रोल और डीजल पर कर अपरिवर्तित रहेगा, क्योंकि ये जीएसटी के दायरे से बाहर हैं।

New GST Rate List 2025: क्या-क्या होगा महंगा ?

2,500 से रुपये से ज़्यादा कीमत वाले कपड़ों पर जीएसटी 12% से बढ़कर 18% हो गया है, यानी प्रीमियम ब्रांड के कपड़े थोड़े महंगे हो सकते हैं। 350 सीसी से ज़्यादा इंजन वाली मोटरसाइकिलों और निजी विमानों पर भी 40% की भारी दर से कर लगेगा। महंगी कारों जैसी विलासिता की चीजें और तंबाकू जैसे ‘पाप-साधन’ माने जाने वाले उत्पाद जरूरी नहीं कि महंगे हो गए हों। पहले, इन वस्तुओं पर जीएसटी के साथ एक अतिरिक्त क्षतिपूर्ति उपकर भी लगता था, लेकिन अब उसे हटा दिया गया है, इसलिए अब इन पर कुल कर कम हो सकता है।

बजट के अनुकूल होटल रूम पर अब कितनी बचत होगी?

आज से सस्ते होटल रूम्स पर जीएसटी घटाई गई है। 7,500 रुपये या उससे कम कीमत वाले होटल बुकिंग पर जीएसटी में 525 रुपये की बचत होगी। पहले saste होटल रूम्स पर 12% जीएसटी लगता था, जिसे अब घटाकर 5% कर दिया गया है। इस निर्णय पर होटल इंडस्ट्री ने सरकार का स्वागत किया है।

सोने की कीमत में उछाल, चांदी महंगी:

सोने की कीमत में आज काफी उछाल देखी जा रही है। MCX पर 3 अक्तूबर की डिलीवरी वाला सोना सुबह 9.30 बजे 695 रुपये की तेजी के साथ 110542 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 109847 रुपये पर बंद हुआ था और आज 110402 रुपये पर खुला। चांदी 2,226 रुपये की उछाल के साथ 1,32,064 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

महिंद्रा की कारों पर भारी डिस्काउंट्स देखने को मिल रहे हैं। मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से छूटें इस प्रकार हैं: – बोलेरो/नियो: तकरीबन 1.27 लाख रुपये तक की छूट – एक्सयूवी3 एक्सओ पेट्रोल: लगभग 1.40 लाख रुपये की छूट; डीजल: लगभग 1.56 लाख रुपये की छूट – थार 2WD: लगभग 1.35 लाख रुपये की छूट – थार 4WD: लगभग 1.01 लाख रुपये की छूट – स्कॉर्पियो क्लासिक: लगभग 1.01 लाख रुपये की छूट – स्कॉर्पियो-N: लगभग 1.45 लाख रुपये की छूट – थार रॉक्स: लगभग 1.33 लाख रुपये की छूट – एक्सयूवी 700: लगभग 1.43 लाख रुपये की छूट नोट: वास्तविक छूट मंजूरी और वैरिएंट के अनुसार भिन्न हो सकती है।

मारुति की गाड़ियां कितनी सस्ती?

एक्सप्रेसो: 1,29,600 रुपये की छूट
ऑल्टो के10: 1,07,600 रुपये की छूट
स्विफ्ट: 84,600 रुपये की छूट
डिजायर: 87,700 रुपये की छूट
ब्रेजा: 1,12,700 रुपये की छूट
Fronx: 1,12,600 रुपये की छूट
ग्रैंड विटारा: 1,07,000 रुपये की छूट
अर्टिगा: 46,400 रुपये की छूट

टोयोटा फॉर्च्यूनर कितनी सस्ती हुई?

यह सवाल अब स्पष्ट हो गया है क्योंकि फॉर्च्यूनर, लीजनडर, हाईराइडर जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर शानदार छूटें मिल रही हैं। नीचे प्रत्येक मॉडल पर मिलने वाली संभावित राहत की जानकारी दी गई है: – फॉर्च्यूनर: छूट लगभग 3.49 लाख रुपये तक – लीजेंडर: छूट लगभग 3.34 लाख रुपये तक – हाईराइडर: छूट लगभग 1.1 लाख रुपये – हाईलक्स: कीमत में कमी लगभग 2.52 लाख रुपये की – वेलफायर: छूट लगभग 2.78 लाख रुपये – कैमरी: छूट लगभग 1.01 लाख रुपये – इनोवा क्रिस्टा: छूट लगभग 1.80 लाख रुपये – इनोवा हाईक्रॉस: कमी लगभग 1.15 लाख रुपये – अन्य मॉडल्स: छूट लगभग 1.11 लाख रुपये तक इन छूटों के साथ खरीदार अपने पसंदीदा मॉडल पर बेहतर डील पा सकते हैं, जो मौजूदा कीमतों से काफी अधिक किफायती बनाती है । अगर आप टोयोटा के इन पॉपुलर मॉडलों में से कोई चुनना चाहते हैं, तो इन अपडेटेड छूटों को ध्यान में रखें ताकि आप सही समय पर बेहतरीन मूल्य पर अपने सपनों की कार ले सकें।

Airtel Down: फिर ठप हुआ एयरटेल नेटवर्क, कंपनी ने यूजर्स को दी ऐसी सलाह
Indian Stock Market: भारतीय बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले
अनिल अंबानी के घर पर CBI की रेड; 17,000 करोड़ के धोखाधड़ी केस में हुआ एक्शन
Bihar में तीन पाक आतंकियों के घुसने पर हाई अलर्ट पर पुलिस, इनाम की घोषणा
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, इन शेयरों में दिखा उछाल
TAGGED:India's tax systemNavratriNew GST Rate List 2025 LiveNew GST rates
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?