By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Nepal Parliament: नेपाल की संसद में घुसे Gen-Z प्रदर्शनकारी; पुलिस फायरिंग में 9 की मौत, 80 घायल
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
World

Nepal Parliament: नेपाल की संसद में घुसे Gen-Z प्रदर्शनकारी; पुलिस फायरिंग में 9 की मौत, 80 घायल

Shweta Media
Last updated: September 8, 2025 4:12 pm
Shweta Media
Published: September 8, 2025
Share
SHARE

काठमांडू। नेपाल में भ्रष्टाचार और हाल के सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। जेनरेशन Z ने सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज किया और युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई प्रदर्शनकारी संसद भवन (Nepal Parliament) तक पहुँच गए और सुरक्षा बलों के रोकने पर वे और उग्र हो गए, बैरिकेड्स फांदकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों पर पत्थराव भी हुआ। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले दागे, पानी की बौछार की और कुछ स्थानों पर गोलीबारी भी की गई।

इसे भी पढ़ें-Nepal में सोशल मीडिया बैन पर बवाल, संसद तक घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 80 लोग घायल बताए जा रहे हैं। काठमांडू के न्यू बानेश्वर और झापा जिले के दमक सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में थे। युवा प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से हवा में गोलीबारी और दर्जनों रबर की गोलियों के इस्तेमाल के कारण कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे तीन पत्रकार घायल हुए और सैकड़ों अन्य लोग घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, एक पत्रकार श्याम श्रेष्ठ को भी गोली लगी है, जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

परिस्थितियाँ बिगड़ती देख सेना ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इधर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेड्स तोड़कर और गेट फांदकर न्यू बानेश्वर स्थित संघीय संसद परिसर पर धावा बोल दिया। पहले प्रदर्शनकारियों ने शांति बनाए रखने का संकल्प लिया था, पर पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारें चलाईं, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने युवाओं के प्रदर्शनों को देखते हुए एक स्पष्ट चेतावनी दी है। उनका कहना है कि प्रदर्शन से जुड़े परिणामों को युवाओं को समझना चाहिए, ताकि वे अपनी दिशा और कीमत को भाँप सकें। नेपाली अखबार के अनुसार नेपाल की सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर लगाए गए बैन तब हटेंगे जब फेसबुक, यूट्यूब जैसी कंपनियाँ नेपाल में अपना दफ्तर स्थापित नहीं करतीं। ओली सरकार का तर्क है कि सोशल मीडिया सेवाएं देने वाली कंपनियों को नेपाल आकर रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए और धांधली, गड़बड़ियों को रोकने के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनानी होगी। इस मुद्दे पर गौर करें तो नेपाल में अब तक केवल टिकटॉक, वाइबर, निम्बज, विटक और पोपो लाइव आदि ही कंपनियों ने अपने रजिस्ट्रेशन नेपाल के कंपनी रजिस्ट्रार कार्यालय में दर्ज कराए हैं। सरकार का कहना है कि अन्य अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म भी नेपाल में आकर कानूनन दायित्व निभाएं और स्थानीय नियमों के अनुसार संचालन करें, ताकि समाज में सुरक्षा और संतुलन बना रहे।

Nepal protest: नेपाल से भागे कैदी भारत में कर रहे घुसपैठ की कोशिश, सीमा से 30 कैदी गिरफ्तार
Nepal Protest: सुशीला कार्की का PM बनना लगभग तय, हिंसा में 50 से ज्यादा की मौत
Iran Israel War: ईरान ने बुर्ज खलीफा के पास फिर से बोला धावा, मच गई अफरा-तफरी
Gaza शहर में घुसे इजरायली टैंक, भीषण बमबारी के चलते तीन लाख लोग हुए बेघर
London Protest: लंदन की सड़कों पर उतरे लाखों लोग, टॉमी रॉबिन्सन की रैली को मिला मस्क का समर्थन
TAGGED:Gen-Z protestersKathmanduNepal Parliament
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?