By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, सड़कें और रेलवे ट्रैक सब डूबे
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
StatesINDIAMaharashtra

भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, सड़कें और रेलवे ट्रैक सब डूबे

Shweta Media
Last updated: August 18, 2025 1:15 pm
Shweta Media
Published: August 18, 2025
Share
SHARE

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश (Mumbai Rain) लगातार कहर बरपा रही है। दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं, आईएमडी ने रविवार को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया था और सोमवार, 18 अगस्त को फिर से चेतावनी दी है कि मुंबई में भारी बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़ें-Kishtwar Cloudburst में मरने वालों की संख्या हुई 46, लापता हुए 200 लोग

मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट जारी किया है। दरअसल, दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई मानो थम सी गई है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया और सड़कों पर जलभराव से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बारिश के कारण विक्रोली पार्कसाइट इलाके में भूस्खलन हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं, मध्य और पश्चिम रेलवे की कई लाइनें पानी में डूब गईं, जिसका लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी गहरा असर पड़ा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह क्रम अगले 48 घंटों तक जारी रह सकता है। प्रशासन ने नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने, निचले इलाकों में जाने से बचने और घर से निकलने से पहले यातायात और लोकल ट्रेनों की स्थिति की जांच करने की सलाह दी है। आईएमडी ने बोरीवली, ठाणे, कल्याण, मुलुंड, पवई, सांताक्रूज़, चेंबूर और कोलाबा जैसे इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, तेज़ हवाओं के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से बारिश हो सकती है। वहीं, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और पुणे को रेड अलर्ट पर रखा गया है।

गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट ने मुंबई और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है की वो बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और इसके अलावा भी सतर्क रहें। विशेषज्ञों ने मौसम के रुख को लेकर कहा है कि यह बारिश मानसून की सामान्य गतिविधियों का हिस्सा है, लेकिन इसकी तीव्रता के कारण जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है।

BHU में IIT और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों के बीच चले ईंट-पत्थर, इस बात पर हुआ बवाल
Heavy Rain: डूब गई दिल्ली! पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश का कहर
‘वोटर अधिकार यात्रा’ के 8वें दिन उमड़ा जनसैलाब, लगे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे
Ind vs Pak: भारत-पाक मैच का काउंटडाउन शुरू, टीम इंडिया के लिए काशी में हुई विशेष पूजा
Delhi High Court: DU कॉलेजों को दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, स्पोर्ट्स कोटे में इतनी सीटें होंगी आरक्षित
TAGGED:heavy rain in MumbaiHeavy rainsMumbai Rainwaterlogged
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?