By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Mirabai Chanu: मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
SPORTS

Mirabai Chanu: मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड

Shweta Media
Last updated: August 26, 2025 2:05 pm
Shweta Media
Published: August 26, 2025
Share
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारत की मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने सोमवार को अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (Commonwealth Weightlifting Championship) में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस स्वर्ण पदक के साथ, चानू ने ग्लासगो में होने वाले 2026 कॉमनवेल्थ खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया।

इसे भी पढ़ें-वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने भारत में डाला डेरा, CSK एकेडमी में करेगी प्रैक्टिस

मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। चानू ने न केवल कुल 193 किलोग्राम (84 किलोग्राम स्नैच + 109 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता, बल्कि स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल भार में नए कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड भी बनाए। मलेशिया की आइरीन हेनरी (161 किलोग्राम) ने रजत और वेल्स की निकोल रॉबर्ट्स (150 किलोग्राम) ने कांस्य पदक जीता। मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार किसी बड़े मंच पर थीं। लंबे समय के बाद उनकी वापसी स्वर्णिम रही।

दरअसल पेरिस ओलंपिक के बाद से मीराबाई चानू चोट के कारण कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाईं। चानू पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने से भी चूक गईं। 49 किलोग्राम वर्ग में 199 किलोग्राम (88 किलोग्राम स्नैच + 111 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) वजन उठाने के बावजूद वह पदक से चूक गईं। अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने 49 किलोग्राम वर्ग को हटा दिया है। इस वजह से चानू 48 किलोग्राम वर्ग में वापस आ गईं। चानू ने 2018 में इसी भार वर्ग में हिस्सा लिया था। वह इस भार वर्ग में विश्व चैंपियन रह चुकी हैं।

महिला 48 किग्रा वर्ग में चानू स्नैच के पहले प्रयास में 84 किग्रा का वजन उठाने में वह लड़खड़ा गईं, दाहिने घुटने में उन्हें हल्का दर्द भी महसूस हुआ। इसके बावजूद दूसरे प्रयास में उन्होंने उतना ही वजन सफलतापूर्वक उठाया और अपना सर्वश्रेष्ठ स्नैच (84 किग्रा) पूरा किया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 87 किग्रा उठाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले 105 किग्रा और फिर दूसरे प्रयास में 109 किग्रा उठाया। हालांकि 113 किग्रा के आखिरी प्रयास में वह सफल नहीं रहीं, लेकिन उनका कुल स्कोर स्वर्ण पदक जीतने के लिए पर्याप्त रहा।

मेरठ की अन्नू रानी ने पोलैंड में किया कमाल, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल
AUS vs SA 1st ODI : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें किसका पलड़ा भारी
IND vs PAK: भारत की जीत के बाद इरफान पठान ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, बोले-‘कैसा रहा संडे’
ICC Rankings में सिराज-प्रसिद्ध ने लगाई छलांग, टॉप-5 में ये खिलाड़ी
ENG vs SA: इंग्लैंड ने टी20 मैच में मचाई तबाही, तोड़ डाला भारत का रिकॉर्ड
TAGGED:Commonwealth Weightlifting ChampionshipMirabai Chanuweightlifting championship
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?