By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: युद्ध के बीच बड़ा कदम, अमेरिका ने Oman से वापस बुलाए अपने कर्मचारी
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
BREAKING NEWSGlobal AffairsWorld

युद्ध के बीच बड़ा कदम, अमेरिका ने Oman से वापस बुलाए अपने कर्मचारी

Shweta Media
Last updated: March 15, 2026 12:08 pm
Shweta Media
Published: March 15, 2026
Share
SHARE

वॉशिंगटन। एक तरफ जहां इजराइल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया और उसके बाद तमाम देशो में तनाव शुरू हो गया; इसी बीच अब अमेरिका ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने ओमान (Oman) में तैनात अपने गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को तत्काल देश छोड़ने का आदेश दिया है। सुरक्षा खतरों और क्षेत्र में लगातार बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें-Iran Israel War: ईरान ने बुर्ज खलीफा के पास फिर से बोला धावा, मच गई अफरा-तफरी

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात बेहद संवेदनशील हैं। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को प्रभावित किया है। इसी कारण एहतियाती कदम के रूप में ओमान में तैनात गैर-जरूरी अमेरिकी स्टाफ को वापस बुलाया जा रहा है।

सुरक्षा खतरे के कारण लिया गया फैसला:

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, यह निर्णय क्षेत्र में बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विभाग ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए उन्हें अस्थायी रूप से ओमान से हटाने का आदेश दिया गया है। हालांकि अमेरिकी सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि खतरे का स्तर कितना गंभीर है, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़ी सैन्य गतिविधियां और हमलों की घटनाएं इसके पीछे की बड़ी वजह हैं।

इराक में रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटना:

इसी बीच गुरुवार को इराक में एक रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटना में छह अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। अमेरिकी रक्षा विभाग ने इन सैनिकों की पहचान जारी कर दी है। मारे गए सैनिकों में मेजर जॉन ए. क्लिनर (33), कैप्टन एरियाना जी. सैविनो (31), टेक्निकल सार्जेंट एश्ले बी. प्रुइट (34), कैप्टन सेठ आर. कोवल (38), कैप्टन कर्टिस जे. एंगस्ट (30) और टेक्निकल सार्जेंट टायलर एच. सिमंस (28) शामिल हैं। पेंटागन ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या किसी अन्य कारण से।

युद्ध में बढ़ता अमेरिकी नुकसान:

पेंटागन के आंकड़ों के अनुसार, ईरान के साथ जारी संघर्ष में अब तक कम से कम 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सात सैनिक सीधे लड़ाई में मारे गए हैं। लगभग 140 अमेरिकी सैनिक घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें आठ की हालत गंभीर है। यह आंकड़ा इस बात की ओर इशारा करता है कि क्षेत्र में सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है।

ड्रोन हमलों को लेकर ईरान का आरोप:

दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ईरान के खतम अल-अनबिया मुख्यालय ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल ईरानी ड्रोन तकनीक की नकल कर हमले कर रहे हैं। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि शाहेद और लुकास जैसे ड्रोन की कॉपी बनाकर हमले किए जा रहे हैं और फिर उसका आरोप ईरानी सेना पर लगाया जा रहा है। आईआरआईबी ब्रॉडकास्टर को दिए बयान में कमांड ने कहा कि हाल के दिनों में तुर्किए, कुवैत और इराक के कई ठिकानों पर हुए हमलों का आरोप भी ईरान पर लगाया गया है।

पड़ोसी देशों में बढ़ी चिंता:

ईरान का आरोप है कि यह रणनीति क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने और ईरान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने के लिए अपनाई जा रही है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं का मकसद तेहरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच तनाव पैदा करना है, ताकि ईरान की सैन्य और कूटनीतिक स्थिति कमजोर हो सके।

कुवैत में ड्रोन और मिसाइल हमले:

इस बीच कुवैत में भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कुवैती नेशनल गार्ड के अनुसार पिछले 24 घंटों में पांच ड्रोन मार गिराए गए हैं। कुवैत के अधिकारियों ने बताया कि एक ड्रोन ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया, जिससे एयरपोर्ट के रडार सिस्टम का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा दो मिसाइलें अहमद अल-जबर एयरबेस के आसपास गिरीं, जिसमें तीन सैनिक घायल हो गए। इन घटनाओं ने पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है और कई देशों ने अपने सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं।

ओमान में अमरीकियों के लागू हैं ये नियम:

ओमान में अमेरिकियों के लिए लागू किए गए नए नियमों के तहत कड़े दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। अब ओमान को “लेवल 3” यानी “यात्रा पर पुनर्विचार करें” श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है, जबकि यमन सीमा से लगे क्षेत्र “लेवल 4” (यात्रा न करें) में शामिल किए गए हैं। अमेरिकियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष पाबंदियां लागू की गई हैं।

अमेरिकी कर्मचारियों को सड़क मार्ग या जमीनी बॉर्डर का उपयोग करके ओमान छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। समुद्र में 25 किलोमीटर से अधिक दूर जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है ताकि संभावित खतरों से बचा जा सके। इसी प्रकार, Duqm और Salalah के 100 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रुके रहने और बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Iran Israel War: ईरान ने बुर्ज खलीफा के पास फिर से बोला धावा, मच गई अफरा-तफरी
Jair Bolsonaro: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति को 27 साल की सजा, इस मामले में दोषी करार
Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी
राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर आया लालू यादव का ऐसा बयान
रूस में फिर लगे भूकंप के झटके, 450 साल बाद फटा ज्वालामुखी
TAGGED:Middle EastOmanUSUS State DepartmentWashingtonWest Asia
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?