By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
Automobile

Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

Shweta Media
Last updated: March 19, 2026 1:23 pm
Shweta Media
Published: March 19, 2026
Share
SHARE

ऑटो डेस्क। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों में एक महिंद्रा विभिन्न सेगमेंट में अपनी वाहनों की पेशकश करती है। इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की रेंज में हाल ही में कंपनी ने Mahindra BE6 मॉडल को शामिल किया है। इस मॉडल का स्पेशल ‘Batman Edition’ वर्ष 2025 में लॉन्च किया गया था। अब निर्माता ने इस एसयूवी की पहली 999 यूनिट्स के लिए एक आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर में क्या कुछ खास उपलब्ध है और यह एसयूवी किन विशेषताओं के साथ आती है, इन सभी जानकारियों को हम इस लेख में साझा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-अब अंगूठी से पता चलेगा नींद और फिटनेस का हाल, Oura Ring 4 स्मार्ट रिंग हुई लांच

महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रीक एसयूवी Mahindra BE6 को लॉन्च किया था, जो 2025 में भारत में Batman Edition के रूप में पेश की गई थी। अब, ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने घोषणा की है कि वह इस एसयूवी के शुरुआती खरीदारों को एक बायबैक ऑफर दे रही है। सूत्रों के अनुसार, यह विशेष ऑफर केवल उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने इस एसयूवी का पहला बैच खरीदा था। कंपनी इन ग्राहकों को पत्र भेजकर इस ऑफर की जानकारी दे रही है। यह प्रस्ताव पत्र भेजे जाने की तारीख से 30 दिनों तक मान्य रहेगा।

आपको बता दें अगस्त 2025 में जब यह एडिशन लॉन्च किया गया था, तो कंपनी ने इसे केवल 999 यूनिट्स तक सीमित रखने की घोषणा की थी। लॉन्च के कुछ ही मिनटों में सारी यूनिट्स बिक गईं, जिससे इस मॉडल की एक्सक्लूसिविटी और भी बढ़ गई थी।

हालांकि, मार्च 2026 में तब विवाद खड़ा हो गया जब महिंद्रा ने इसी मॉडल का दूसरा बैच लॉन्च किया। इस बार भी 999 यूनिट्स पेश की गईं और इनकी कीमत पहली बार के मुकाबले 70,000 रुपए अधिक रखी गई। इसके बावजूद, यह बैच भी सिर्फ 7 मिनट में पूरी तरह से बिक गया। लेकिन पहले बैच के ग्राहकों को यह फैसला खटक गया। वे मानते थे कि जिस कार को “लिमिटेड” कहकर बेचा गया था, उसका दूसरा बैच लाकर उसकी विशिष्टता और मूल्य घटा दिया गया है।

दोबारा लांच हुई गाड़ी:

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 के बैटमैन एडिशन को एक बार फिर बाजार में उतार दिया है। यह खास संस्करण पहली बार अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया था, जिसे क्रिस्टोफर नोलन की द डार्क नाइट ट्रायोलॉजी से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया था। उस वक्त यह लिमिटेड एडिशन केवल 999 यूनिट्स में उपलब्ध था और बुकिंग शुरू होने के महज 135 सेकंड के भीतर पूरी तरह सोल्ड आउट हो गया था, जिससे इसकी जबरदस्त मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्राहकों की इसी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने इसे फिर से लॉन्च करने का निर्णय लिया है।

किये गए ये आकर्षक बदलाव:

यह एडिशन कस्टम सैटिन ब्लैक (मैट ब्लैक) फिनिश में पेश किया गया है, जिसमें बैटमैन-प्रेरित डेकल्स और ग्राफिक्स दिए गए। बाहरी डिजाइन में गोल्डन बैट लोगो, एलुमिनेटेड रूफ बैज, पडल लाइट्स पर बैटमैन लोगो, और 20-इंच के अलॉय व्हील्स जैसी आकर्षक विशेषताएं शामिल हैं।

ग्राहकों की असंतुष्टि को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने बायबैक ऑफर की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि यदि कोई ग्राहक अपनी खरीदी हुई कार से संतुष्ट नहीं है, तो वे अपनी गाड़ी कंपनी को वापस बेच सकते हैं। इसके लिए संबंधित ग्राहक को अपनी डीलरशिप से संपर्क करना होगा। यह ऑफर 18 मार्च 2026 से शुरू होगा और केवल 30 दिनों तक मान्य रहेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा केवल पहले बैच के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।

कितनी है कीमत?

महिंद्रा BE 6 का बैटमैन एडिशन भारतीय बाजार में 27.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम कीमत) में लॉन्च किया गया है। इस विशेष एडिशन के पहले बैच की बुकिंग अगस्त 2025 में शुरू हुई थी। बुकिंग कन्फर्म होने के बाद ग्राहकों को 001 से 999 के बीच अपनी पसंद का नंबर चुनने का अनूठा मौका दिया गया था। 20 सितंबर 2025, जो कि इंटरनेशनल बैटमैन डे था, से इस एसयूवी के खास एडिशन की डिलीवरी शुरू कर दी गई।

क्या है खासियतें:

Mahindra BE 6 Batman Edition को बेहद आकर्षक और दमदार लुक देने के लिए इसे स्पेशल सैटिन ब्लैक फिनिश में डिजाइन किया गया है। गाड़ी के फ्रंट दरवाजों पर कस्टम Batman डिकल्स और पीछे ‘The Dark Knight’ बैजिंग इसे और भी खास बनाते हैं। इसके साथ ही, हब कैप्स, फ्रंट फेंडर्स और रियर बंपर पर भी Batman का प्रतिष्ठित लोगो शामिल किया गया है। वाहन में 20 इंच के शानदार अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो इसके स्टाइल को और बढ़ाते हैं।

कितनी है इसकी रेंज:

निर्माता ने बैटमैन एडिशन को एसयूवी के पैक थ्री वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इसमें 79 kWh क्षमता वाली बैटरी का उपयोग किया गया है, जो पूरी तरह चार्ज होने पर 683 किलोमीटर की MIDC रेंज प्रदान कर सकती है। इसके साथ ही, रेंज को बेहतर बनाने के लिए इसमें रीजनरेशन लेवल का विकल्प भी दिया गया है। एसयूवी में लगी मोटर 210 किलोवाट की पावर और 380 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करती है।

Ducati Desmo450 MX हुई लॉन्‍च, ऑफ-रोड रेसिंग के शौकीनों के लिए है ये बाइक
भारत में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, PM Modi ने दिखाई हरी झंडी; जानें कीमत
3 हजार की EMI पर मिल जाएगी ये वाली Honda Activa, मिलेगी धांसू माइलेज
स्टाइलिश लुक और धांसू सेफ्टी फीचर्स के साथ Citroen C3X भारत में लॉन्च
त्योहारी सीजन में लांच होगी 4 फायरब्रांड SUVs, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश
TAGGED:Batman Editionelectric SUVIndia's leading automotive manufacturersMahindraMahindra BE 6 modelMahindra Offers an Amazing Buyback Deal
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें
  • अब अंगूठी से पता चलेगा नींद और फिटनेस का हाल, Oura Ring 4 स्मार्ट रिंग हुई लांच
  • SA W vs NZ W: दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दी मात, दो बहनों की जोड़ी रही सुपरहिट
  • US-Israel Iran War: ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर किया हमला, इजरायल ने तेहरान पर बोला धावा
  • Stock Market: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, देखें कौन रहीं टॉप गेनर्स और लूजर्स कंपनियां

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?