By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: ODI series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानें क्या है एक्शन प्लान
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
SPORTS

ODI series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानें क्या है एक्शन प्लान

Shweta Media
Last updated: September 19, 2025 1:53 pm
Shweta Media
Published: September 19, 2025
Share
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच शनिवार को तीसरा वनडे मुकाबला (ODI series) खेला जाना है, जिसमें टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। बुधवार की शानदार जीत के बाद, भारत से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत की उम्मीदें बढ़ गई हैं। भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में 292 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से स्मृति मंधाना ने 91 गेंदों में 117 रन की पारी खेली।

इसे भी पढ़ें-Handshake controversy: PAK vs UAE मैच में रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट बाहर, इन्हें मिलेगा मौका!

विपक्षी खेमे से डार्सी ब्राउन ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवरों में 190 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने 45, जबकि एलिस पेरी ने 44 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने 3 विकेट निकाले, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए।

यह देखना होगा कि क्या सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड इस मैच के लिए उपलब्ध होंगी, जो क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन के कारण दूसरे मैच से बाहर थीं। टीम प्रबंधन मुकाबले से पहले उनके खेलने पर फैसला लेगा। इसके अलावा, किम गार्थ की प्लेइंग इलेवन में वापसी की संभावना है। भारतीय टीम को इस मुकाबले में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि स्नेह राणा और क्रांति गौड़ अपनी गेंदबाजी से मुकाबले का पासा पलट सकती हैं। एनाबेल सदरलैंड और फोएबे लिचफील्ड ऑस्ट्रेलियाई खेमे की बल्लेबाजी को मजबूती दे सकती हैं, जबकि गेंदबाजी में अलाना किंग और मेगन शट टीम की मजबूती बन सकती हैं।

यह मुकाबला 20 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा, जबकि जियो हॉटस्टार पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 1978 से अब तक कुल 58 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 11 मुकाबले ही जीते। ऑस्ट्रेलियाई टीम 47 मैचों को अपने नाम कर चुकी है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

ये है टीम:

भारत की टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा और तेजल हसबनीस।

ऑस्ट्रेलिया की टीम : एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), डार्सी ब्राउन, ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), निकोल फाल्टम, एश्ले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, चार्ली नॉट, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल और जॉर्जिया वेयरहैम।

विंडीज से शर्मनाक हार के बावजूद पाकिस्तान कप्तान ये क्या बोल गए?
Asia Cup 2025 में नहीं मिला मौका तो नाराज पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, फैंस हैरान
Ind vs Pak: भारत-पाक मैच का काउंटडाउन शुरू, टीम इंडिया के लिए काशी में हुई विशेष पूजा
T20 इंटरनेशनल में ग्लेन मैक्सवेल रच देंगे कीर्तिमान, तोड़ेंगे ये दो रिकॉर्ड
IND vs PAK: भारत की जीत के बाद इरफान पठान ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, बोले-‘कैसा रहा संडे’
TAGGED:AustraliaIndian women's teamODI seriesSports
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?