Women’s T20 World Cup: दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा, पहली बार हो रही प्रतिस्पर्धा

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
3 Min Read

नई दिल्ली। भारत ने पहली बार आयोजित होने वाले दृष्टिबाधित महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। देश भर में कठोर प्रशिक्षण और चयन शिविरों के बाद चुने गए 56 खिलाड़ियों से टीम की घोषणा की गई है।

इसे भी पढ़ें-Inter Miami VS Orlando City: लीग्स कप के फाइनल में पहुंची इंटर मियामी, सेमीफाइनल में इस खिलाड़ी ने किया जादू

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप 11 से 25 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 21 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा ले रही हैं। ये मैच नई दिल्ली और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। काठमांडू को तीसरे मेजबान शहर के रूप में चुना गया था, पाक के मैच यहीं होने थे, लेकिन नेपाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, एक वैकल्पिक स्थल पर विचार किया जा रहा है।

समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड की क्रिकेट शाखा, द क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) इस ऐतिहासिक वर्ल्ड कप का आयोजक है। संगठन का यह प्रयास दिव्यांग खिलाड़ियों, विशेषकर महिलाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने में भारतीय नेतृत्व को दर्शाता है।

सीएबीआई के अध्यक्ष महंतेश जी. किवादासन्नावर ने कहा कि यह विश्व कप सिर्फ़ एक टूर्नामेंट नहीं है। यह साहस, कौशल और समावेशिता का उत्सव है। भारत में इसकी मेजबानी करना बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि हमारी लड़कियां लाखों लोगों को प्रेरित करके देश को गौरवान्वित करेंगी। इससे पहले, भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने 2023 आईबीएसए विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट में एक गौरवशाली अध्याय लिखा।

ये है टीमः

बी1 श्रेणीः जमुना रानी टुडू (ओडिशा), सिमु दास (दिल्ली), पी. करुणा कुमारी (आंध्र प्रदेश), अनु कुमारी (बिहार), काव्या वी (कर्नाटक)।

बी2 श्रेणीः अनेखा देवी (दिल्ली), बसंती हांसदा (ओडिशा), सिमरनजीत कौर (राजस्थान), सुनीता सराठे (मध्य प्रदेश), पार्वती मरांडी (ओडिशा)।

बी3 श्रेणीः सुषमा पटेल (मध्य प्रदेश), दुर्गा येवले (मध्य प्रदेश), दीपिका टी.सी. (कर्नाटक कप्तान), फूला सोरेन (ओडिशा), गंगा एस कदम (महाराष्ट्र उप कप्तान), काव्या एन.आर. (कर्नाटक)।

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *