By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: IND vs PAK: भारत की जीत के बाद इरफान पठान ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, बोले-‘कैसा रहा संडे’
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
SPORTS

IND vs PAK: भारत की जीत के बाद इरफान पठान ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, बोले-‘कैसा रहा संडे’

Shweta Media
Last updated: September 22, 2025 12:01 pm
Shweta Media
Published: September 22, 2025
Share
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर फोर स्टेज का दूसरा संघर्ष दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए आसानी से जीत हासिल की। टूर्नामेंट के अब तक के सभी मैचों में भारत ने एक भी हार नहीं झेली है और यह जीत फाइनल की राह को और मजबूत करती है। इस एडिशन में पाकिस्तान पर भारत की यह दूसरी जीत है, जिसने पूरी तरह से पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा बनाया।

इसे भी पढ़ें-Hockey Asia Cup 2025: जापान को रौंदकर भारत ने सेमीफाइनल में की एंट्री

मैच के बाद भारतीय क्रिकेट के समर्थकों के बीच खुशी का माहौल था और कुछ समय बाद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पाकिस्तान का चुटीला मजाक उड़ाया, जो चर्चा का विषय बन गया। 40 साल के भारत के दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान आजकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में जब भारत ने सुपर 4 के मैच में पाकिस्तान को हराया, उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पाकिस्तान को ट्रोल कर दिया। इरफान पठान ने ट्वीट किया, “हांजी, कैसा रहा संडे?” इससे उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर निशाना साधा। गौरतलब है कि इरफान पठान के नाम टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक भी है।

बता दें इस एशिया कप में भारत ने लगातार दूसरी बार पाकिस्‍तान को धूल चटाई। भारत के लिए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 74 और शुभमन गिल ने 47 रनों की धुआंधार पारी खेली। पाकिस्तान द्वारा रखे गए 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट से जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने मात्र 39 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 74 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जबकि उप-कप्तान शुभमन गिल ने 28 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 47 रन बनाए। जबकि तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 2 विकेट लिए, जबकि अबरार अहमद और फहीम अशरफ ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों पर 58 रनों की दमदार पारी खेली। सैम अयूब ने 21 रन, फहीम अशरफ ने 8 गेंदों पर नाबाद 20 रन और कप्तान सलमान आगा ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए शिवम दुबे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर फोर में मजबूत शुरुआत की है और फाइनल की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है।

Pakistan vs India: मैदान में भिड़े अभिषेक-रऊफ:

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर 4 मैच में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक ओर जहां भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का रोमांच चरम पर था, वहीं मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और हारिस रऊफ (Haris Rauf) के बीच हुई बहस ने मैच को और गरमा दिया।

दरअसल भारतीय पारी के दौरान, पांचवें ओवर में चौका लगने के बाद, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल से कुछ कहा। अभिषेक शर्मा ने बीच-बचाव किया और रऊफ को करारा जवाब दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस बढ़ गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। अंपायर गाजी सोहेल को स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

इससे पहले शुभमन गिल का पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से झगड़ा हुआ था। गिल द्वारा मिडविकेट की ओर शानदार चौका लगाने के बाद, उन्होंने शाहीन से कुछ कहा, जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच मामला बिगड़ गया। साफ था कि पाकिस्तानी गेंदबाज दबाव में थे और भारतीय बल्लेबाज़ों का आत्मविश्वास चरम पर था।

पूरे भारत में जश्न का माहौल:

भारत ने पाकिस्तान पर मिली जीत के बाद देश भर में क्रिकेट के प्रति के बादशाहत जैसा माहौल बना दिया है.टीम इंडिया के खेल की हर कोई तारीफ कर रहा है और अब सबसे बड़ी चर्चा टीम के कॉम्बिनेशन पर आ टिकी है। क्रिकेट प्रेमी इस बात को मानते हैं कि मौजूदा प्लेइंग इलेवन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का संतुलन बेहद धमाकेदार है, जिसकी वजह से पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि भविष्य के मुकाबलों में टीम को बड़े बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है। केवल कुछ विकल्प तय कर दिए जा सकते हैं, जैसे संजू सैमसन को मौका देना। फिलहाल मौजूदा कॉम्बिनेशन ही भारत की जीत की गारंटी माना जा रहा है।

अब कुछ ऐसा है एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का पॉइंट टेबल:

अब जबकि सुपर-4 में 1 मैच बांग्लादेश और 1 भारत ने जीता है। जानिए अब अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है, किस टीम का क्या नेट रन रेट है? रविवार को हुए मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया सुपर-4 की अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुँची है। बांग्लादेश दूसरे स्थान पर है, जिसने शनिवार को श्रीलंका को हराया था। दोनों टीमों के पास 2-2 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर भारत (0.689) बांग्लादेश (0.121) से आगे निकल गया है। श्रीलंका और पाकिस्तान सुपर-4 के अपने-अपने पहले मुकाबले हार गए थे। श्रीलंका का नेट रन रेट -0.121 है, जो वे तीसरे स्थान पर डालता है, जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट 0.689 होने के कारण चौथे स्थान पर है। अगर बात करें एशिया कप 2025 सुपर-4 की अंक तालिका की तो भारतीय टीम ने एक मैच जीतकर टॉप पर कब्जा किया हुआ है। टीम इंडिया के पास 2 अंक और +0.689 का नेट रन रेट है। दूसरे नंबर पर बांग्लादेश की टीम 1 जीत के साथ +0.121 के नेट रन रेट के साथ मौजूद है। तीसरे नंबर पर श्रीलंका और चौथे पर पाकिस्तान की टीम मौजूद हैं, जिन्होंने सुपर-4 में अपने शुरुआती मैच में हार का सामना किया।

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का अगला मैच कब है?

सोमवार को एशिया कप (Asia Cup 2025) में कोई मुकाबला नहीं होगा। टूर्नामेंट का अगला मैच अबू धाबी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जो 23 सितंबर को शाम 8 बजे से होगा। भारत का अगला मैच 24 सितंबर को दुबई में बांग्लादेश के साथ होगा।

Mirabai Chanu: मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड
पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम झटका, जमानत रद्द, 7 दिन में करना होगा सरेंडर
Aus vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, साख बचाने उतरे खिलाड़ी
IND W vs AUS W में कप्तान Harmanpreet Kaur ने रचा इतिहास, अपने नाम कर लिया ये रिकॉर्ड
IND W vs SL W World Cup 2025: भारत बनाम श्रीलंका मैच से होगा महिला क्रिकेट विश्व कप धमाकेदार आगाज, यहां देखें मुकाबला
TAGGED:Abhishek SharmaAsia Cup 2025 Super 4 HighlightsIND vs PAKShubman Gill
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?