स्पोर्ट्स डेस्क। उम्र केवल एक संख्या है, इमरान ताहिर (Imran Tahir) इसी सच्चाई को सच साबित कर रहे हैं। अपनी अटूट शौक और ऊर्जा के साथ खिलाड़ी इमरान ताहिर लगातार पसीना बहा रहे हैं। CPL 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में शनिवार को गुयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को दबोचकर टीम को 83 रन की विशाल जीत दिलाई और इसी साथ कई टी20 रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर डाले।
इसे भी पढ़ें-Asia Cup 2025 के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, ये करेंगे कप्तानी
इस मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स तथा एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच खेले गए मुकाबले में इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जिसकी इकॉनॉमी 5.25 रही। वे टी20 क्रिकेट के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं जिन्होंने 5 विकेट लिए हैं।
गयाना अमेजन वारियर्स और एंटीगुआ एंड बारबुडा फैलकंस के बीच शनिवार को भिड़ंत हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए वारियर्स ने मजबूत शुरुआत की और अंततः 211 रनों का सेट किया। शाय होप ने 54 गेंदों पर 82 रन बनाए, जबकि शिमरोन हेटमायर ने 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 65 रन जड़ दिए, जिसकी बदौलत टीम कुल 211 रनों तक पहुंची। 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैलकंस के सामने ताहिर की धारदार गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं दिखा। ताहिर ने अपनी स्पिन और गति से फैलकंस को हार मानने पर मजबूर कर दिया और वे सिर्फ 128 रनों पर ढेर हो गए। इस प्रदर्शन के बाद गयाना ने यह मैच 83 रनों से जीत लिया।

211 रनों के विशाल लक्ष्य का बचाव करते हुए ताहिर ने पावरप्ले के बाद अपनी पहली ही गेंद पर शाकिब अल हसन को स्टंप कर दिया। इसके बाद उन्होंने कप्तान इमाद वसीम को चार गेंद पर खाता खोले बिना आउट किया और फिर अगले ओवर में शमार स्प्रिंगर को एलबीडब्ल्यू कर दिया। ताहिर ने वापसी कर निचले क्रम के बल्लेबाजों उसामा मीर और ओबेड मैककॉय को भी पवेलियन भेजकर एक खास उपलब्धि हासिल की। ताहिर ने अपने करियर में कुल 436 टी20 मैच खेले हैं और इनमें उन्होंने 554 विकेट लिए हैं।इसके अलावा, 40 साल की उम्र के बाद उन्होंने 200 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 266 विकेट हासिल किए ।


