Hungary vs Portugal: हंगरी पर पुर्तगाल की रोमांचक जीत, रोनाल्डो ने दागा ऐतिहासिक गोल

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
3 Min Read

स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 का क्वालीफायर मैच बेहद रोमांचक रहा। हंगरी बनाम पुर्तगाल (Hungary vs Portugal) के बीच खेले गए इस मैच में बुडापेस्ट के पुस्कास एरिना में खेले गए इस मैच में पुर्तगाल ने हंगरी को 3-2 से हरा दिया। दोनों टीमों ने खेल के आखिरी मिनट तक जीत के लिए पुरजोर कोशिश की। हालाँकि जीत पुर्तगाल की हुयी और हंगरी को शिकस्त देने के बाद पुर्तगाल टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) बर्नार्डो सिल्वा और जोआओ कैंसेलो ने एक-एक गोल किया। जबकि हंगरी के लिए बर्नाबास वर्गा ने दो गोल किए।

इसे भी पढ़ें –Hockey Asia Cup 2025: जापान को रौंदकर भारत ने सेमीफाइनल में की एंट्री

इस मैच में स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ( Cristiano Ronaldo) ने ऐसा गोल दागा जो ऐतिहासिक बन गया। उन्होंने पेनल्टी पर गोल करके विश्व कप क्वालीफायर में अपना 39वां गोल पूरा किया। इसके साथ ही रोनाल्डो ने ग्वाटेमाला के कार्लोस रुइज की बराबरी कर ली है, जिन्होंने विश्व कप क्वालीफायर में सबसे ज़्यादा 39 गोल किए हैं। रोनाल्डो के करियर की यह एक बड़ी उपलब्धि है। रोनाल्डो अब अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी से तीन गोल आगे हैं। मेसी के विश्व कप क्वालीफायर में 36 गोल हैं।

मैच के बात करें तो पुर्तगाल के लिए मैनचेस्टर सिटी के जोआओ कैंसेलो ने शानदार खेल दिखाते हुए विजयी गोल दागा। वहीं स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी एक गोल दागकर विश्व कप क्वालीफाइंग में सबसे ज़्यादा गोल करने का संयुक्त रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, मैच की शुरुआत हंगरी के पक्ष में रही। फेरेन्कवारोस क्लब के स्ट्राइकर बरनाबास वर्गा ने जोल्ट नेगी के क्रॉस पर हेडर से गोल करके मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

पहले हाफ में हंगरी के गोलकीपर बालाज टोथ ने रोनाल्डो के नजदीकी शॉट को शानदार तरीके से रोका। लेकिन छह मिनट बाद, मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर बर्नार्डो सिल्वा को मौका मिला और उन्होंने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे हाफ में, 58वें मिनट में रोनाल्डो ने पेनल्टी पर गोल करके पुर्तगाल को 2-1 से आगे कर दिया। 84वें मिनट में, वर्गा ने एक और हेडर लगाकर हंगरी को बराबरी पर ला दिया। लेकिन दो मिनट बाद ही पुर्तगाल ने गेंद छीन ली और तेजी से हमला बोला और कैंसेलो ने निर्णायक गोल करके टीम को 3-2 से जीत दिला दी।

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *