मुंबई। महाराष्ट्र में जमकर मानसून की बारिश हो रही है। मुंबई (Mumbai) में शुक्रवार देर रात से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया है। भारी बारिश ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उधर मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आफत की बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, विक्रोली में भारी बारिश के कारण भूस्खलन (landslide) हुआ।
इसे भी पढ़ें-Atal Bihari Vajpayee की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी व राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक भूस्खलन (landslide) जन कल्याण सोसाइटी, वर्षा नगर, विक्रोली पार्क साइट, विक्रोली (पश्चिम), मुंबई में हुआ। बीएमसी ने बताया कि जन कल्याण सोसाइटी के विक्रोली पार्क साइट में हुए भूस्खलन के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य घायल हो गए। भूस्खलन के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। मुंबई में आज सुबह से ही हो रही बारिश के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़कें जाम हो गईं। रेलवे ट्रैक भी पानी से भर गए हैं।

बता दें कि शनिवार देर रात करीब 2:39 बजे अचानक भूस्खलन (landslide) हुआ। पहाड़ी से खिसककर मलबा नीचे बने एक घर पर गिर गए। जिससे घर पूरी तरह से भारी मलबे में दब गया। मुंबई (Mumbai) फायर ब्रिगेड (एमएफबी) की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए तुरंत मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि झोपड़ी कलेक्टर की जमीन पर बनी थी और यह इलाका पहले से ही भूस्खलन संभावित माना जाता है।
IMD का अलर्ट जारी :
उधर मुंबई (Mumbai) में शनिवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, नासिक, पुणे, सतारा और जलगांव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होगा।

भारी बारिश (heavy rain) को देखते हुए मुंबई पुलिस ने लोगों से खास अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट करते हुए पुलिस ने लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है और कहा कि यदि जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकलें। दरअसल बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भरा हुआ है और दृश्यता कम हो गई है, इसलिए बिना वजह यात्रा करने बचे। साथ ही आपात स्थिति में 100/112/103 पर फोन करने को कहा गया है।