By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: GST परिषद की बैठक जारी; TV-AC, कार-बाइक समेत ये सब हो सकता है सस्ता
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
INDIAEconomy

GST परिषद की बैठक जारी; TV-AC, कार-बाइक समेत ये सब हो सकता है सस्ता

Shweta Media
Last updated: September 3, 2025 1:32 pm
Shweta Media
Published: September 3, 2025
Share
SHARE

GST : नई दिल्ली। करदाताओं को राहत देने के उद्देश्य से 56वीं जीएसटी परिषद की दो दिवसीय बैठक आज यानी बुधवार से शुरू हो गई है। सभी की निगाहें जीएसटी परिषद की बैठक पर टिकी हैं। इस बैठक के दौरान जीएसटी स्लैब में कटौती को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। दरअसल, 15 अगस्त को लाल किले से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई घोषणा के बाद से ही देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) में सुधार की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दो दिवसीय बैठक में जीएसटी दरों में चार की बजाय दो टैक्स स्लैब में बदलाव पर अंतिम मुहर लगेगी।

इसे भी पढ़ें-Global Market: ग्लोबल मार्केट में आज सुस्त शुरुआत, एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार

बता दें कि इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर रही हैं और इसमें सभी राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में चुनिंदा वस्तुओं पर 40 प्रतिशत की विशेष कर दर लगाने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। फिलहाल इस बैठक में 12 और 18 प्रतिशत की जीएसटी दर से हटाकर 5 प्रतिशत या शून्य जीएसटी श्रेणी में लाने के प्रस्तावों पर विचार किया जायेगा।

अगर जीएसटी सुधार से जुड़े प्रस्ताव लागू होते हैं, तो रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें सस्ती हो जाएंगी, जिनमें दूध-पनीर, नमकीन, साबुन, तेल, कपड़े शामिल हैं। इसके साथ ही, अगर स्लैब में बदलाव होता है, तो टीवी, एसी, जूते, मोबाइल और कार-बाइक की कीमतों में भी बड़ी कमी आ सकती है। प्रस्ताव के तहत, जिन वस्तुओं पर जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया जाना है, यानी उन्हें सस्ता करने की योजना है, उनमें पैकेज्ड फूड जैसे: चिप्स, पास्ता, नूडल्स, जैम, नमकीन (भुजिया), केचप, पैकेज्ड जूस,सूखे मेवे, खजूर, घी, मक्खन, पनीर-दूध, चॉकलेट, पेस्ट्री, आइसक्रीम और कंडेंस्ड मिल्क से बने पेय पदार्थ शामिल हैं।

हालांकि प्रस्तावित किये गए स्लैब पर अंतिम मुहर लगने के बाद, 1.2 लीटर इंजन और 4 मीटर से कम लंबाई वाली छोटी कारें, जिन पर वर्तमान में 28 प्रतिशत जीएसटी और 1-3 प्रतिशत सेस लगता है, नए बदलावों के बाद 18 प्रतिशत टैक्स स्लैब के दायरे में आ सकती हैं। इससे इन कारों की कीमतों में लगभग 8% की संभावित गिरावट का अनुमान है। जबकि बड़ी कारों की कीमतों में 3% से 5% तक की गिरावट आने की उम्मीद है। जीएसटी परिषद की बैठक से शिक्षा क्षेत्र को भी लाभ होने की संभावना है क्योंकि मानचित्र, ग्लोब, पेंसिल शार्पनर, अभ्यास पुस्तिकाएं, ग्राफ बुक और लैब नोटबुक जैसी वस्तुओं पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से घटाकर शून्य करने का प्रस्ताव है।

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत; निफ्टी 25,100 के पार
ADR Reports: एडीआर रिपोर्ट में चौंकाने वाला सच आया सामने, 47% मंत्रियों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले
Delhi Flood: भारी बारिश से दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान के पार यमुना
फतेहपुर में मकबरे में तोड़फोड़ के बाद बढ़ा तनाव, पूजा करने पहुंचे थे हिंदू संगठन
Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश से बिगड़े हालात, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
TAGGED:GST Council MeetingGST slabs
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?