Google AI Mode: Google का तोहफा, अब हिंदी में भी यूज कर पाएंगे AI mode

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
3 Min Read

टेक्नोलॉजी डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक अब आम उपयोगकर्ताओं की ज़िंदगी में और भी गहराई से प्रवेश कर रही है। इसी दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गूगल ने अपने सर्च प्लेटफॉर्म जिसे Google AI Mode कहा जाता है; पर भाषाओँ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इस अपडेट के आने के बाद अब आप हिंदी में भी एआई मोड का प्रयोग कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S25 FE, देखें इसकी खूबियां

गूगल ने पहले यह सुविधा भारत में अंग्रेजी में लॉन्च की थी, जहां इसे उपयोगकर्ताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। अब कंपनी इसे हिंदी में लाकर देश के करोड़ों हिंदीभाषी यूजर्स को सशक्त बना रही है। गूगल के अनुसार, एआई मोड विशेष रूप से जटिल प्रश्नों के उत्तर देने के लिए तैयार किया गया है – जैसे कि किसी विशेष मौसम में कौन-से फूल उगाए जाएं, किस प्रकार की मिट्टी में कौन-सी फसल बेहतर होती है, या घरेलू बागवानी के लिए कौन-से उपाय अपनाए जाएं।

गूगल सर्च में प्रोडक्ट मैनेजमेंट की उपाध्यक्ष हेमा बुधराजु ने स्पष्ट किया कि हमारा उद्देश्य है कि खोज अनुभव न सिर्फ सरल हो, बल्कि स्थानीय भाषा और सांस्कृतिक संदर्भ के अनुरूप भी हो। इसके लिए केवल शब्दों का अनुवाद काफी नहीं है; उस भाषा की गहराई, संदर्भ और समझ की जरूरत होती है ताकि उपयोगकर्ता को वास्तविक सहायता मिल सके। बुधराजु ने यह भी बताया कि गूगल का जेमिनी 2.5 मॉडल मल्टीमॉडल और रीजनिंग क्षमताओं से लैस है, जो हिंदी को बेहतर ढंग से समझने और उसे सही संदर्भ में प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।

एआई मोड हिंदी में आने से उन यूजर्स को भी गूगल सर्च का फायदा मिलेगा जो अंग्रेजी में सहज नहीं हैं। इससे डिजिटल डिवाइड को पाटने में भी मदद मिलेगी, क्योंकि अब जानकारी केवल अंग्रेजी तक सीमित नहीं रहेगी। इस अपडेट के साथ गूगल यूजर्स को एक ऐसा टूल दे रहा है जो न सिर्फ सामान्य जानकारी खोजने में मदद करेगा, बल्कि ज्ञानवर्धन और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी सहायक होगा। कंपनी का यह कदम भारत जैसे बहुभाषी देश में डिजिटल समावेशन को प्रोत्साहित करेगा, जहां इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की एक बड़ी संख्या हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं पर निर्भर है। इस फीचर के आने से न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर के हिंदीभाषी यूजर्स को गूगल सर्च का उपयोग करने में नई सहजता और गति मिलेगी।

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *