By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Emmy Awards 2025 : 77वें एमी अवार्ड्स की घोषणा, 15 साल के एक्टर ने जमाया सिक्का
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
ENTERTAINMENT

Emmy Awards 2025 : 77वें एमी अवार्ड्स की घोषणा, 15 साल के एक्टर ने जमाया सिक्का

Shweta Media
Last updated: September 15, 2025 1:21 pm
Shweta Media
Published: September 15, 2025
Share
SHARE

एंटरटेनमेंट डेस्क। टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार, 77वें एमी अवार्ड्स (Emmy Awards 2025) का आयोजन लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में किया जा रहा है। ये पुरस्कार ड्रामा, कॉमेडी और सीमित या एंथोलॉजी सीरीज़ की 26 विभिन्न श्रेणियों में दिए जा रहे हैं। पुरस्कार समारोह की मेज़बानी कॉमेडियन नैट बार्गेट्ज़ कर रहे हैं। इस बार ‘सेवरेंस’ को 27 नामांकन मिले हैं, जबकि सुपरहिट ‘एडोलसेंस’ को 13 नामांकन मिले हैं।

इसे भी पढ़ें-Disha Patani के घर फायरिंग में बड़ा खुलासा, पिता ने बताई चौंकाने वाली बात

विजेताओं में सेथ रोजेन, जीन स्मार्ट और कैथरीन लानासा शामिल हैं, जबकि ट्रैमेल टिलमैन और ब्रिट लोअर ने सेवरेंस में अपने अभिनय के लिए पुरस्कार जीता। समारोह में, अनुभवी अभिनेत्री जीन स्मार्ट ने ‘हैक्स’ के लिए कॉमेडी सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। उन्होंने ‘हैक्स’ के कलाकारों और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। सेथ रोजेन ने ‘द स्टूडियो’ के लिए कॉमेडी सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। वहीं, लगातार दूसरे साल ब्रिट लोअर ने सेवरेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ड्रामा सीरीज़ का पुरस्कार जीता।

अभिनेत्री कैथरीन लानासा को ‘द पिट’ के लिए ड्रामा सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इस दौरान अभिनेत्री मंच पर भावुक नज़र आईं। ट्रॉफी पकड़ते ही उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। इसके अलावा, ट्रैमेल टिलमैन ने 77वें एमी अवार्ड्स में इतिहास रच दिया। वह ड्रामा सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का एमी पुरस्कार जीतने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बने। उन्हें यह पुरस्कार ‘सेवरेंस’ में मिलचिक की भूमिका निभाने के लिए मिला। इस दौरान उन्होंने यह पुरस्कार अपनी दिवंगत मां को समर्पित किया और उन्हें अपना पहला अभिनय कोच बताया। जेफ हिलर ने ‘समबडी समव्हेयर’ में जोएल की भूमिका के लिए कॉमेडी सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता।

ओवेन कूपर नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फ़िल्म ‘एडोलसेंस’ के लिए एमी पुरस्कार जीतने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के अभिनेता बन गए हैं। उन्होंने लिमिटेड सीरीज़ या फ़िल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता। इस दौरान, 15 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि तीन साल पहले मैं कुछ भी नहीं था, लेकिन अब मैं यहां हूं। जब मैंने थिएटर की कक्षाएं शुरू की थीं, तो मुझे इस पुरस्कार को जीतने की उम्मीद नहीं थी।

‘द स्टूडियो’ ने सर्वश्रेष्ठ हास्य सीरीज़ का पुरस्कार जीता। इसके निर्माता सेठ रोजन, इवान गोल्डबर्ग, पीटर ह्यूक, एलेक्स ग्रेगरी और फ्रिडा पेरेज़ हैं। वहीं, ‘एडोलसेंस’ लिमिटेड सीरीज़ या एंथोलॉजी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सीरीज़ बनी। स्टीफन ग्राहम ने ‘एडोलसेंस’ के लिए लिमिटेड सीरीज़ या फ़िल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। जबकि क्रिस्टिन मिलियोटी ने ‘द पेंगुइन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

King Look: शाहरुख खान का धांसू लुक हुआ लीक, बेटी सुहाना की भी तस्वीर वायरल
‘Jolly LLB 3’ की कमाई में आई गिरावट, इस फिल्म का भी गिर गया कलेक्शन
‘गदर 3’ से Sunny Deol फिर उड़ाएंगे गर्दा, क्या सकीना का कटेगा पत्ता?
मिमिक्री आर्टिस्ट पर भड़के सुनील शेट्टी, माफी मांगने के बाद भी सुनाई खरी-खोटी
Disha Patani के घर फायरिंग में बड़ा खुलासा, पिता ने बताई चौंकाने वाली बात
TAGGED:77th Emmy Awards announcedEmmy Awards 2025Entertainment
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?