By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: रिलीज से पहले ही विवादों से घिरी Dhurandhar 2, सिख समुदाय ने किया विरोध
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Follow US
© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
ENTERTAINMENT

रिलीज से पहले ही विवादों से घिरी Dhurandhar 2, सिख समुदाय ने किया विरोध

Shweta Media
Last updated: March 14, 2026 4:27 pm
Shweta Media
Published: March 14, 2026
Share
SHARE

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, आर. माधवन और संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) रिलीज को तैयार है। 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू होगा और 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज़ होगी लेकिन रिलीज़ से पहले ही फिल्म विवादों में फंस गई है। सिख समुदाय ने फिल्म में रणवीर सिंह के कैरेक्टर पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि फिल्म सिख समुदाय की इमेज खराब करने की कोशिश कर रही है। सिख समुदाय ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स को भी चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें-Aryan Khan की ‘The Bads of Bollywood’ में सितारों की भरमार, खुलेगी इंडस्ट्री की पोल

इसलिए नाराज है सिख समुदाय:

महाराष्ट्र के एक सोशल एक्टिविस्ट विक्की थॉमस सिंह ने फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और एक्टर रणवीर सिंह, जो एक सिख कैरेक्टर निभा रहे हैं, इसी के खिलाफ CBFC और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में लीगल नोटिस फाइल किया है। नोटिस में कहा गया है कि सिख समुदाय तंबाकू का सेवन नहीं करता और सिख धर्म में तंबाकू और धूम्रपान का सख्त निषेध है। ऐसे में फिल्म में ऐसा सीन दिखाना न सिर्फ धार्मिक रूप से असंवेदनशील है, बल्कि पूरे सिख समुदाय की आस्था का अपमान भी है।

सिख समुदाय ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी:

दरअसल सिख समुदाय द्वारा भेजे गए नोटिस में दावा किया गया है कि फिल्म में रणवीर सिंह के सिख किरदार को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जो सिख धर्म के सिद्धांतों और परंपराओं के खिलाफ है। उनकी मांग है कि फिल्म से सिखों को स्मोकिंग करते हुए दिखाने वाले सभी सीन तुरंत हटाए जाएं। ऐसे सीन फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और फिल्म से जुड़े दूसरे प्रमोशनल मटीरियल से भी हटाए जाएं। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर निर्धारित समय में ये मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म:

गौरतलब है कि यह विवाद ऐसे समय पर आया है जब फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। जिसका ट्रेलर लोगों को काफी एक्साइटेड कर रहा है। ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। वहीं विवादों के बावजूद, एडवांस बुकिंग अच्छी चल रही है लेकिन इस लीगल नोटिस से फिल्म की इमेज पर असर पड़ सकता है। उम्मीद है कि दोनों पार्टियां मिलकर कोई हल निकाल लेंगी।

Dhurandhar 2 की कहानी:

बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी नाम के एक काल्पनिक जासूस का रोल कर रहे हैं, जो हमजा अली बनकर पाकिस्तान में दुश्मनों के बीच रहता है और उनके बारे में भारत को जानकारी देता है। फिल्म के पहले पार्ट में जसकीरत सिंह रंगी को एक कैदी के रूप में दिखाया गया था, जिसे ट्रेनिंग मिलने के बावजूद पाकिस्तान भेज दिया गया था। अब फिल्म के दूसरे पार्ट में जसकीरत सिंह रंगी की जिदगी से जुड़े कई राज खुलने वाले हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 का अनुमानित रनटाइम करीब 235 मिनट (3 घंटे और 55 मिनट) हो सकता है। हालांकि, कुछ स्थानों पर इसका थोड़ा छोटा संस्करण, जो लगभग 3 घंटे और 40 मिनट का होगा, उपलब्ध करवाया जा सकता है। यह फ़िल्म अपने पहले भाग के रनटाइम 214.01 मिनट (3 घंटे, 34 मिनट और 1 सेकंड) से भी लंबी होगी, जो पहले ही हाल के समय की सबसे लंबी फ़िल्मों में से एक थी।

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग जारी:

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। फिल्म के पेड प्रीव्यू को मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, अब नॉर्मल एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। विशेषज्ञों की मानें तो उनका अनुमान है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ पहले ही दिन 100 करोड़ के ओपनिंग रिकॉर्ड तक पहुंच सकती है। हालांकि अभी ऐसी सिर्फ उम्मीद की जा रही है।

अब तक इतना हुआ कलेक्शन:

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, आज शनिवार दोपहर 2 बजे तक धुरंधर 2 ने अपने पेड प्रीमियर से 27.78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ब्लॉक बुकिंग को मिलाकर यह आंकड़ा 32.09 करोड़ रुपये हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि यह संख्या जल्द ही 35 करोड़ रुपये के पार जा सकती है, जिससे यह देश में प्रीमियर के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। यदि मौजूदा ट्रेंड इसी तरह जारी रहता है, तो यह सीक्वल ‘पेड प्रीव्यू’ कैटेगरी में कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ने में सक्षम होगी। इसके अलावा, धुरंधर 2 को यह भी बढ़त मिली हुई है कि इसे हिंदी सहित दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।

पहली फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, जिसमें 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई थी। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जोरदार चर्चा और दर्शकों की ऊंची उम्मीदों को देखते हुए, धुरंधर: द रिवेंज एक धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

Sai Dhansika-Vishal Engagement: एक्टर विशाल ने की फेमस एक्ट्रेस संग सगाई, फोटोज वायरल
The Chase Teaser: कैप्टन कूल की बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री, MS धोनी को देख फिदा हुए फैंस
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधारा’ का टीजर रिलीज, दिखा एक्ट्रेस का रौद्र रूप
Priya Marathe: ‘पवित्र रिश्ता’ की फेमस एक्ट्रेस का निधन, कैंसर से हार गईं जंग
Ramleela Controversy: नवरात्रि में 9 दिन का व्रत रखेगी पूनम पांडे, मंदोदरी के किरदार को लेकर दिया बड़ा बयान
TAGGED:Aditya DharDhurandhar 2Dhurandhar 2 Release DateDhurandhar The RevengeEntertainmentRanveer SIngh
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Subscribe Us

Subscribe to get the latest news updates instantly.

Popular News
BREAKING NEWSBiharINDIAMaharashtraStatesUttar Pradesh

LPG Crisis: मुंबई-यूपी और बिहार में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त, जमकर हो रही थी कालाबाजारी

Shweta Media
Shweta Media
March 14, 2026
अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर किया हमला, गुस्से से तमतमाया ईरान; दे दी ये चेतावनी
‘The Kerala Story 2’ पर भड़कीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर, खूब सुनाई खरी-खोटी
विराट कोहली और Rohit Sharma के लिए खुशखबरी, क्रिकेट बोर्ड ने BCCI से लगाई गुहार
Iran Israel War: ईरान ने बुर्ज खलीफा के पास फिर से बोला धावा, मच गई अफरा-तफरी

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?