By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Delhi Building Collapse: दिल्ली के पंजाबी बस्ती में अचानक ढही 4 मंजिला इमारत, रेस्क्यू जारी
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
INDIADelhiStates

Delhi Building Collapse: दिल्ली के पंजाबी बस्ती में अचानक ढही 4 मंजिला इमारत, रेस्क्यू जारी

Shweta Media
Last updated: September 9, 2025 11:19 am
Shweta Media
Published: September 9, 2025
Share
SHARE

Delhi Building Collapse: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी बस्ती में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि हादसे के वक्त इमारत खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा रहा है कि दिल्ली नगर निगम (MCD) ने पहले ही इस इमारत को खतरनाक घोषित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें-Delhi Flood: दिल्ली में ‘जलप्रलय’, सचिवालय तक पहुंचा यमुना का पानी

हादसे के बाद, पास की एक इमारत में फंसे 14 लोगों को दिल्ली दमकल सेवा के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाव अभियान के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली दमकल सेवा की 5 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और बचाव अभियान जारी है। कई गाड़ियां इमारत के मलबे में दबी हुई हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य में लगी हुई हैं। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत की जर्जर हालत इसके गिरने का मुख्य कारण हो सकती है। प्रशासन ने इलाके की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच जारी है।

एक स्थानीय युवक ने बताया कि मकान मालिकों को दो महीने पहले इमारत खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन इन लोगों ने एक न सुनी। मंगलवार रात करीब 2.52 बजे पर मैंने देखा कि इमारत हिल रही है। इसके बाद मैंने शोर मचाया और सबको बताया कि इमारत गिरने वाली है। इसके बाद मैं खुद जाकर सुरक्षित जगह पर खड़ा हो गया। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद प्रशासन की टीमों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इमारत की हालत को लेकर लगातार शिकायतें दी जा रही थी।

राजधानी दिल्ली में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले दिल्ली के यमुना विहार इलाके में सोमवार रात पिज्जा हट के एक आउटलेट में विस्फोट हुआ था। इस हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए थे। दिल्ली अग्निशमन सेवा को रात में घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। शुरुआती जांच के अनुसार, विस्फोट पिज्जा हट के भूतल पर स्थित एसी कंप्रेसर में हुआ। स्थानीय थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Bhutan’s Prime Minister: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, कई दिनों से थे बीमार
Akhilesh Yadav की गाड़ियों का कटा 8 लाख का चालान, BJP पर भड़के सपा मुखिया
Ayodhya: अयोध्या पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, पत्नी संग किए रामलला के दर्शन
निषाद पार्टी में बड़ा बदलाव, मंत्री ने बेटे को यूपी प्रभारी पद से हटाया
TAGGED:accidentDelhi Building CollapseMunicipal Corporation of DelhiPunjabi Basti
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?