NZ vs SA: स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका (New Zealand vs South Africa) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले ही मुकाबले न्यूजीलैंड को अपने घर में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। बे ओवल में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हारकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
91 रन पर सिमट गई न्यूजीलैंड:
NZ vs SA मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। न्यूजीलैंड ने 21 रन पर 4 और 36 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें अनुभवी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे और टॉम लैथम के विकेट शामिल थे। न्यूजीलैंड शुरुआती विकेटों के झटके को झेल नहीं सका और पूरी टीम 14.3 ओवर में 91 रन पर सिमट गई।
कीवी टीम की हालत और खराब हो सकती थी अगर नंबर 7 पर बैटिंग कर रहे जिमी नीशम ने 21 बॉल पर 26 रन न बनाए होते। टीम के सात बैट्समैन डबल फिगर तक भी नहीं पहुंच पाए। साउथ अफ्रीका के लिए एन मोकोएना ने 3.3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। गेराल्ड कोएट्ज़ी ने भी 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट, ओटनील बार्टमैन ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट और कप्तान केशव महाराज ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने किया जोरदार प्रदर्शन:
साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने अपने दमदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर जब न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की, तो उन्हें यह समझ नहीं आया कि साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी का सामना कैसे करें। नतीजतन कीवी टीम सिर्फ 91 रनों पर ढेर हो गई। नकोबानी मोकोएना ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके। साथ ही जेराल्ड कोएट्जी, कप्तान केशव महाराज और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट हासिल कर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। साउथ अफ्रीका के आक्रमण के आगे कीवी टीम केवल 14.3 ओवरों तक टिक सकी।

न्यूजीलैंड की ओर से ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। उनकी छोटी लेकिन उपयोगी पारी में 21 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि, बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, जिसमें से 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। इसी कारण हार मानते हुए न्यूजीलैंड की टीम महज 91 रनों पर सिमट गई।
साउथ अफ्रीका ने 16 ओवर में जीता मैच:
जीत के लिए 92 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को पहला झटका तब लगा जब टोनी डी जॉर्जी 7 रन बनाकर आउट हो गए। वह 2 रन बनाकर आउट हुए। रुबिन हरमन भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। इनिंग की शुरुआत करने आए कोनोर एस्टरहुइज़ेन ने 48 बॉल पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका ने 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 93 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। डायने फॉरेस्टर 25 बॉल में 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। जेसन स्मिथ 10 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन, जैकरी फॉक्स और कप्तान सेंटनर ने 1-1 विकेट लिया।
एडेन मार्करम को दिया गया था आराम:
बता दें कि साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के लिए अपनी टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। यह सीरीज T20 वर्ल्ड कप 2026 के तुरंत बाद खेली जानी थी, और इसी वजह से यह फैसला लिया गया। इसके चलते कप्तान एडेन मार्करम को भी आराम दिया गया। जबकि केशव महाराज टीम की कप्तानी करते नजर आए।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
साउथ अफ्रीकाः कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, टोनी डी जोर्जी, रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन।
न्यूजीलैंडः डेवोन कॉन्वे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जाकरी फाउल्क्स, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, बेन सियर्स।
ICC T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत ने कीवियों को दी थी पटखनी:
पिछले दिनों ICC T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया था। वह टी20 वर्ल्ड के खिताब को तीन बार अपने नाम करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आठ मार्च को भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था , जहां भारतीय टीम 96 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही थी। भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही थी।


