एंटरटेनमेंट डेस्क। अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए चर्चा में रहने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से कभी पीछे नहीं हटतीं। वह अक्सर विवादित मुद्दों पर बयान देती रहती हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ (The Kerala Story 2) पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा और कई सवाल उठाए। फ़िल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।
इसे भी पढ़ें-King Look: शाहरुख खान का धांसू लुक हुआ लीक, बेटी सुहाना की भी तस्वीर वायरल
The Kerala Story 2 के जरिए फैलाई जा रही नफरत-बोली स्वरा
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के ज़रिए, कहा कि यह फिल्म सिर्फ़ एक खास समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का काम करती है। एक्ट्रेस ने फिल्म का पोस्टर अपनी ‘स्टोरीज’ पर शेयर किया और एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, “अगर आपने फ़िल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ देखी है-या सिर्फ़ उसका ट्रेलर ही देखा है-तो आप जानते होंगे कि पूरी फिल्म में मुसलमानों को बहुत ही बुरे तरीक से दिखाया गया है।”
लम्बे-चौड़े नोट में अभिनेत्री ने क्या-क्या लिखा?
उन्होंने आगे कहा कि भले ही यह बात सिर्फ़ ट्रेलर से तुरंत समझ में न आए, लेकिन फिल्म की कहानी में हिंदू महिलाओं को भी इस तरह दिखाया गया है, जैसे उनमें कोई समझ या अक्ल ही न हो। स्वरा ने लिखा, “यह फिल्म हिंदू महिलाओं को बहुत ही भोला-भाला और आसानी से किसी के बहकावे में आने वाला दिखाती है। इसके अलावा, यह बताती है कि उन्हें अपनी ही गलतियों से बचाने के लिए किसी बाहरी सहारे की जरूरत होती है।”
अपनी बात के आखिरी में उन्होंने लिखा, “इस नज़रिए से अगर देखा जाए तो, जो महिलाएं हिंदुत्व का समर्थन करती हैं, उनके लिए यह फ़िल्म एक कड़वी याद दिलाती है कि एक ‘हिंदू राष्ट्र’ में महिलाओं की हालत शायद दबी-कुचली ही होगी। फ़िल्म की कहानी को देखते हुए, ‘द केरल स्टोरी 2’ नफरत से भरी हुई लगती है, और इसका पूरा अंदाज़ काफी सनसनीखेज और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया लगता है।”

जानें क्या है फिल्म की कहानी-
बता दें कि कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए, डायरेक्टर उन युवा महिलाओं की कहानियों पर रोशनी डालना चाहते हैं, जो एक खास समुदाय के पुरुषों के प्यार के जाल में फंस जाती हैं और बाद में उन पर अपना धर्म बदलने का दबाव डाला जाता है। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ नाम की यह फ़िल्म 27 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, और रिलीज़ के बाद से ही इसे लोगों से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने इतनी की कमाई-
फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों में 40.21 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 14 दिनों में भारत में लगभग 40.21 करोड़ रुपये का नेट और करीब 46.93 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। जहां कुछ लोग इसकी कहानी को सराह रहे हैं, वहीं कुछ इसे विवादित और भड़काऊ बता रहे हैं। फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से फिल्म को तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कितनी कमाई करती है?
….जब भड़के थे डायरेक्टर-
रिलीज से पहले 2023 में द केरल स्टोरी की तरह इसके पार्ट 2 को लेकर बड़ा विवाद देखने को मिल रहा था। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप को जब कोच्चि एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, तब वहां पैपराजी ने उनसे द केरल स्टोरी 2 को लेकर सवाल पूछा, जिस पर निर्देशक ने कहा था कि ये प्रोपेगेंडा और बकवास फिल्म है। ये लोग पैसा कमाने के लिए इस तरह की फिल्में बना रहे हैं। समाज के लोगों को बांटा जा रहा है। फिल्म के जो मेकर्स हैं, वह बेहद लालची आदमी हैं। सब खुश करने की जिम्मेदारी इन्होंने उठा रखी है। ऐसे बीफ कौन खिलाता है, ऐसे कोई भी किसी को खिचड़ी भी न खिलाऊं। ये फिल्म नफरत फैलाने का काम करती है।
बता दें कि द केरल स्टोरी 2 के ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया है, जहां लड़की को महिलाओं द्वारा पकड़ा गया है और उसे जबरदस्ती बीफ खिलाया जाता है। इस सीन पर और मूवी को लेकर अनुराग कश्यप ने नाराजगी व्यक्त की थी। इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी इस मूवी को लेकर आपत्ति जताई थी। विपुल शाह ने राजनीतिक लॉबी के आरोपों पर कहा था कि ‘केरल स्टोरी 2’ के खिलाफ लॉबी राजनीतिक रूप से प्रेरित हो सकती है, जिसका उद्देश्य केरल को नुकसान पहुंचाना है। ‘


