By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Cyber Fraud: त्योहारों में साइबर फ्रॉड से रहें सावधान, शॉपिंग करते समय इन टिप्स का रखें ध्यान
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
Technology

Cyber Fraud: त्योहारों में साइबर फ्रॉड से रहें सावधान, शॉपिंग करते समय इन टिप्स का रखें ध्यान

Shweta Media
Last updated: September 25, 2025 6:32 pm
Shweta Media
Published: September 25, 2025
Share
SHARE

टेक्नोलॉजी डेस्क। त्योहारों का मौसम आते ही बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चहल-पहल बढ़ जाती है। हर कोई गिफ्ट, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेकोरेशन आइटम्स की खरीदारी में जुट जाता है। खासकर ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान मिलने वाले भारी डिस्काउंट और ऑफर्स ग्राहकों को तेजी से ई-कॉमर्स वेबसाइट्स की ओर आकर्षित करते हैं। लेकिन इस बढ़ी हुई ऑनलाइन गतिविधि का फायदा साइबर अपराधी (Cyber ​​Fraud) भी उठाते हैं।

इसे भी पढ़ें-लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S25 FE, देखें इसकी खूबियां

आज की तेजी से भागती जिंदगी में शायद ही किसी के पास 2 मिनट भी समय बचे। लोग अपने कामों में इतने व्यस्त रहते हैं कि वे अपने अपनों से कई दिन या महीनों तक मिल नहीं पाते। ऐसे में अगर कोई त्यौहार आ जाए या उन्हें किसी जगह जाना हो, तो वे अपने अधिकतर काम ऑनलाइन ही निपटाते हैं, जैसे शॉपिंग। आजकल अधिकांश लोग ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करते हैं क्योंकि इससे कहीं जाना नहीं पड़ता और विकल्प भी बहुत होते हैं। इसके अलावा सेल, डिस्काउंट आदि भी मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी नाक के बिल्कुल नीचे से आपका डेटा चोरी हो सकता है? शायद नहीं, पर आपकी कुछ गलतियों के कारण ऐसा हो सकता है। जैसे, कल से कुछ ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी फेस्टिवल सेल शुरू कर रही हैं। ऐसे में आपके लिए थोड़ा सावधान रहना जरूरी हो जाता है।

साइबर फ्रॉड के मामलों में 35-40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी:

भारतीय राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, त्योहारों के दौरान साइबर फ्रॉड के मामलों में 35-40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। वर्ष 2023 में देशभर में साइबर अपराध से जुड़े 14 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जिनमें से करीब 22 प्रतिशत केस ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म से संबंधित थे। इन अपराधों की सबसे आम तकनीक नकली वेबसाइट्स, फर्जी ऑफर्स, फिशिंग ईमेल और सोशल मीडिया स्कैम्स हैं। कई बार ग्राहकों को नामी ब्रांड्स के नाम पर ‘70-80 प्रतिशत छूट’ के बहाने ठगा जाता है। वहीं, व्हाट्सऐप या इंस्टाग्राम पर ‘फ्री गिफ्ट’, ‘लकी ड्रा’ जैसे संदेशों के जरिए लिंक भेजे जाते हैं, जो व्यक्तिगत जानकारी या बैंक डिटेल्स चुरा लेते हैं।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की सलाह:

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे महत्वपूर्ण है सतर्कता और जागरूकता। खरीदारी केवल आधिकारिक और भरोसेमंद वेबसाइट या ऐप से ही करें। किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध ऑफर पर क्लिक न करें। पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल कर ऑनलाइन पेमेंट से बचें और किसी के साथ ओटीपी, कार्ड डिटेल्स या पिन साझा न करें। यूपीआई पेमेंट करते समय QR कोड को स्कैन करते वक्त यह सुनिश्चित करें कि भुगतान आपको मिलना है या करना है। अधिकतर फ्रॉड इसी भ्रम के कारण होते हैं। अगर किसी धोखाधड़ी का शिकार हो जाएं, तो बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। त्योहारों की खुशी को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि डिजिटल लेन-देन के दौरान सावधानी बरती जाए। थोड़ी सी जागरूकता से आप साइबर जालसाजी से बच सकते हैं और त्योहारों की खुशियां बिना किसी तनाव के मना सकते हैं।

ऑनलाइन खरीदारी करते समय बरतें ये सावधानियां:

सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट और ऐप का इस्तेमाल करें: कई वेबसाइट्स और एप ऐसी होती हैं जो नकली होती हैं, लेकिन ये देखने में बिल्कुल असली लगती हैं और आप जैसे ही यहां जाकर अपनी जानकारी फीड करते हैं तो ये आपकी बैंकिंग जानकारी चुरा लेते हैं। इसके बाद आपकी जानकारी के जरिए ये आपको चपत भी लगा सकते हैं; किसी भी अनजान या नई वेबसाइट से खरीदारी करने से बचें। केवल वे प्लेटफॉर्म चुनें जो ब्रांडेड, रजिस्टर्ड और सुरक्षित हों।

फर्जी ऑफर और भारी डिस्काउंट से बचें: 70-80 प्रतिशत से अधिक छूट के ऑफर संदिग्ध हो सकते हैं। किसी भी असामान्य या ‘बहुत अच्छा सौदा’ लगने वाले ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें।

संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें: ईमेल, मैसेज या सोशल मीडिया पर मिले किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ये लिंक आपके डाटा चोरी करने के लिए भेजे जाते हैं।

पर्सनल डिटेल्स किसी से शेयर न करें: OTP, पासवर्ड, डेबिट/क्रेडिट कार्ड नंबर और पिन जैसी जानकारी कभी किसी के साथ साझा न करें — चाहे वह खुद को बैंक या कंपनी का प्रतिनिधि बताए।

पब्लिक Wi-Fi से खरीदारी या पेमेंट न करें: कैफे, मॉल या सार्वजनिक जगहों के Wi-Fi नेटवर्क असुरक्षित हो सकते हैं। इससे आपके बैंकिंग डिटेल्स हैक होने का खतरा रहता है।

UPI और QR कोड पेमेंट में सतर्कता रखें: स्कैन करते समय ध्यान दें कि आप पैसे भेज रहे हैं या ले रहे हैं। फ्रॉड अकसर इसी भ्रम का फायदा उठाते हैं।

फ्रॉड की स्थिति में तुरंत शिकायत करें: यदि आपके साथ कोई धोखा हो जाए, तो बिना देरी के साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें।

हैकर ऐसे फैलाते हैं जाल:

एक-एक कर लिंक भेजकर बैंक या ई-कॉमर्स कंपनी के नाम से पासवर्ड और कार्ड डिटेल चुरा लेते हैं और ग्राहक कभी-कभी हजारों का चुना लगाकर ठगा जाता है। आजकल व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर ‘फ्री गिफ्ट’ या ‘लकी ड्रॉ’ जैसे लालच देकर भी लोग फंसते हैं। फिर बचना कैसे है चलिए बताते हैं आपको इस बारे में। साइबर सेल के अनुसार कुछ खास उपाय बताए गए हैं ताकि किसी भी तरह के धोखे से बचा जा सके। सबसे प्रभावी उपाय यही है कि सिर्फ भरोसेमंद और आधिकारिक वेबसाइट/ऐप से ही खरीदारी करें। अगर कोई विक्रेता 70-80 प्रतिशत से अधिक छूट का दावा करे, तो बहुत सतर्क रहें। पब्लिक वाई-फाई पर कभी भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन न करें।

इस नंबर पर तुरंत शिकायत करें :

यूपीआई पेमेंट और क्यूआर कोड स्कैन करते समय पूरी सावधानी रखें। साइबर सेल का हमेशा कहना है और विज्ञापनों में भी दिखाया जाता है कि ओटीपी, कार्ड नंबर और पिन कभी भी किसी से साझा न करें और सबसे अहम बात, अगर धोखा हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए। त्योहार खुशी और उमंग का समय है, लेकिन यही मौका साइबर अपराधियों के लिए फायदा उठाने का अवसर भी बन जाता है। थोड़ी सी सतर्कता और डिजिटल सावधानी अपनाकर आप अपनी मेहनत की कमाई को तो बचा ही सकते हैं, साथ ही त्योहार का आनंद भी बिना किसी तनाव के ले सकते हैं।

UPI ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार 20 अरब से पार हुए लेनदेन
Lava Play Ultra 5G जल्द होगा लॉन्च, गेमर्स को मिलेगा कमाल का फीचर
कन्फर्म हो गई iPhone 17 की लॉन्च डेट, बेहद खास होगा एप्पल का ये फोन
iPhone 17 Launch: नए A19 चिपसेट अपग्रेड के साथ आएगा स्मार्टफोन, 3 ऐपल स्‍मार्टवॉच हो सकती हैं लॉन्‍च
Indian Navy को मिला पहला नेवल 3डी एयर सर्विलांस रडार, पढ़ें क्या हैं इसकी खासियतें
TAGGED:clothescyber criminalsCyber ​​Fraude-commerce websiteselectronicsfestive seasongifts
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?