By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: H-1B visa: ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बदल दिए नियम, जानें कितनी कर दी आवेदन की फीस
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
WorldGlobal Affairs

H-1B visa: ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बदल दिए नियम, जानें कितनी कर दी आवेदन की फीस

Shweta Media
Last updated: September 20, 2025 12:27 pm
Shweta Media
Published: September 20, 2025
Share
SHARE

डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B VISA के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे भारतीयों और अन्य विदेशी कार्यकर्ताओं के लिए अमेरिका में काम करना महंगा हो जाएगा। ट्रंप के नए फैसले के तहत H-1B वीजा के लिए आवेदन करने की फीस 100 गुना बढ़कर $100,000 (करीब 88 लाख रुपये) हो गई है। यह बदलाव भारतीयों पर खासकर असर डाल सकता है, क्योंकि भारतीय पेशेवरों की एक बड़ी संख्या H-1B वीजा पर अमेरिका में काम करती है।

इसे भी पढ़ें-PM Modi: ‘मोदी दीवार खड़ी है’…, लाल किले से पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया साफ संदेश

H-1B वीजा के लिए अभी तक सालाना शुल्क लगभग 1 से 8 लाख रुपये तक था, लेकिन अब यह फीस 88 लाख रुपये से ऊपर हो जाएगी। इससे भारतीय कंपनियों और प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका में काम करने की लागत काफी बढ़ जाएगी। ट्रंप का कहना है कि यह कदम अमेरिकी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, ताकि अत्यधिक कुशल लोग ही अमेरिका में नौकरी पा सकें। व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि H-1B वीजा का गलत इस्तेमाल किया गया है और अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल उन व्यक्तियों को काम करने का मौका मिले, जिनकी पेशेवर योग्यता अमेरिकी कामकाजी श्रेणी में उपलब्ध नहीं है।

क्या है H-1B वीजा:

H-1B वीजा एक अस्थायी वर्किंग वीजा है जिसे अमेरिकी कंपनियों को विदेशों से पेशेवरों को नियुक्त करने की अनुमति देता है। यह वीजा 1990 में शुरू हुआ था और तब से यह प्रमुख रूप से भारतीयों और चीनी नागरिकों के लिए अमेरिकी नौकरी बाजार में एक प्रमुख रास्ता बना हुआ है। यह वीजा तकनीकी क्षेत्रों, खासकर सूचना प्रौद्योगिकी (IT), विज्ञान और इंजीनियरिंग में काम करने वाले पेशेवरों के लिए होता है। इस वीजा पर एक व्यक्ति को तीन साल तक काम करने का मौका मिलता है, जिसे अधिकतम छह साल तक बढ़ाया जा सकता है।

दरअसल, भारतीय आईटी सर्विस प्रोवाइडर एच-1बी वीजा के सबसे बड़े उपयोगकर्ताओं में से हैं। इन कंपनियों द्वारा उनकी अमेरिकी परियोजनाओं में भारत के कुशल कर्मचारियों को नियुक्त किया जाता है। वहीं, ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा पर लगाया गया शुल्क कंपनियों के कॉस्ट-सेविंग मॉडल के लिए एक बड़ा खतरा बन जाएगा। एच-1बी वीजा अमेरिका में तीन वर्ष के लिए रोजगार प्रदान करता है और इसे तीन अतिरिक्त वर्ष के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। एच-1बी वीजा भारतीय तकनीकी कर्मचारियों के लिए अमेरिका में एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार रहा है।

भारत H-1B वीजा का सबसे बड़ा लाभार्थी है और भारतीय पेशेवरों की संख्या अमेरिकी श्रमिकों के मुकाबले अधिक है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल भारत ने H-1B वीजा का 71 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त किया। ऐसे में ट्रंप के इस फैसले से भारतीयों के लिए अमेरिकी वीजा प्राप्त करना कठिन होने के साथ-साथ और अधिक महंगा भी हो जाएगा। विशेषकर उन लोगों के लिए, जो ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें बार-बार इस नई फीस को चुकाना होगा।

ट्रंप का यह कदम आईटी सेक्टर के लिए खासकर नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि अमेरिकी कंपनियां भारतीय तकनीकी पेशेवरों पर भारी निर्भर करती हैं। इसके अतिरिक्त, अमेरिकी सरकार नागरिकता आवेदन प्रक्रिया को भी और कठिन बना सकती है। नए नियम के तहत नागरिकता आवेदकों को अमेरिकी इतिहास और राजनीति पर आधारित कठिन सवालों का जवाब देना होगा, जिसे ट्रंप ने 2020 में लागू किया था और बाइडेन प्रशासन ने रद्द कर दिया था।

Nepal Protest: नेपाल में विदेशी पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी, सेना बोली-‘जल्द होगी कानून-व्यवस्था बहाल’
Trump Tariff: अमेरिकी कोर्ट ने ट्रंप को टैरिफ पर दिया झटका, बौखलाए ट्रंप बोले ये बात
Israel vs Hamas: ‘हथियार डाल दो वरना…’, इजरायली रक्षा मंत्री ने हमास को दी अंतिम चेतावनी
Donald Trump: अफगानिस्‍तान के बगराम एयरबेस को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, हैरान रह गए लोग
France: नेपाल के बाद अब फ्रांस में सरकार के खिलाफ बवाल, 200 गिरफ्तार
TAGGED:H-1B VISATrump's new decisionUS President Donald Trump
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?