PM Modi Birthday: ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका तक…पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
4 Min Read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज 75 वर्ष के हो गए। आज वे अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज़ ने वीडियो संदेश के जरिये शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फोन करके बधाई दी। पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई इस बातचीत को दोनों देशों के बीच व्यापारिक मतभेद दूर करने की पहल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-PM Modi SCO Summit China: ‘ड्रैगन और हाथी की दोस्ती…’; शी जिनपिंग के साथ बैठक में बोले PM मोदी

इसी क्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की दिल खोल कर सराहना की। नेताओं ने पीएम मोदी के संघर्षपूर्ण कार्यकाल, दूरदर्शी निर्णय और भारतीय राजनीति में उनके योगदान को मान्यता दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को विकसित भारत का मार्गदर्शक बताया और कहा कि उनके नेतृत्व ने दिल्ली सहित पूरे देश को नई दिशा दी है। गुप्ता ने यह भी कहा कि मोदी की दूरदर्शिता के कारण ही आयुष्मान योजना से लेकर शिक्षा तक, दिल्ली को कई योजनाओं का लाभ मिला है। इसके अलावा उन्होंने रक्तदान भी किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया। उन्होंने मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और कार्यक्षमता को भी सराहा। माझी ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हर क्षेत्र में प्रगति हुई है, और उनका एक शब्द में व्यक्त किया गया गुण स्पीड है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं का प्रतीक हैं। उनका नेतृत्व वैश्विक मंच पर नए भारत को प्रतिष्ठित कर रहा है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को उनके युगांतकारी निर्णयों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत न केवल एक समृद्ध राष्ट्र बन चुका है, बल्कि विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन चुका है। धामी ने मोदी की दीर्घायु के लिए बाबा केदारनाथ और मां गंगा से प्रार्थना की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व जन आकांक्षाओं के संवाहक के रूप में प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओजस्वी नेतृत्व शैली की सराहना की और उनकी दीर्घायु की कामना की। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं, और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन की कामना की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोदी को बधाई देते हुए कहा कि वे समाज के हर वर्ग के लिए समर्पित हैं, और उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को चाय बनाकर पिलाई और सोशल मीडिया पर बधाई दी।

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *