By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Nupur Bora: असम की सिविल सेवा अधिकारी के घर मिला 90 लाख कैश व करोड़ों का सोना, मचा हड़कंप
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
INDIA

Nupur Bora: असम की सिविल सेवा अधिकारी के घर मिला 90 लाख कैश व करोड़ों का सोना, मचा हड़कंप

Shweta Media
Last updated: September 16, 2025 2:17 pm
Shweta Media
Published: September 16, 2025
Share
SHARE

असम। असम की एसीएस अधिकारी नूपुर बोरा (Nupur Bora) को ज़मीन घोटाले के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके घर से 2 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की गई है। वह बारपेटा ज़िले में तैनात थीं, जहां उन्होंने हिंदू परिवारों की ज़मीन अवैध तरीक़ों से मुसलमानों के नाम करवा दी। यही नहीं, उनके घर से 1 करोड़ से ज़्यादा का सोना और नोटों के बंडल भी बरामद हुए हैं।

इसे भी पढ़ें-Dehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही, टपकेश्वर मंदिर डूबा

यह मामला इस समय असम में काफ़ी चर्चा में है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम को कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है। नूपुर बोरा वर्ष 2019 बैच की एसीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म असम के गोलाघाट ज़िले में हुआ था। वह कामरूप ज़िले के गोरोइमारी इलाके में सर्किल ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। नूपुर ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने कॉटन कॉलेज से पढ़ाई की। सिविल सेवा से पहले, नूपुर बोरा ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में लेक्चरर के पद पर कार्यरत थीं। हालांकि, यह जानकारी उनके फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल के अनुसार बताई जा रही है।

नूपुर बोरा का प्रशासनिक करियर कार्बी आंगलोंग में सहायक आयुक्त के पद से शुरू हुआ। वह मार्च 2019 से जून 2023 तक इस पद पर रहीं। इसके बाद, जून 2023 में उन्हें बारपेटा में सर्किल ऑफिसर नियुक्त किया गया। यहां से उनका तबादला कामरूप कर दिया गया। बारपेटा में अपनी तैनाती के दौरान, नूपुर पर करोड़ों रुपये की ज़मीन अवैध रूप से हस्तांतरित करने का आरोप लगा है। ये ज़मीनें सरकारी और धार्मिक ट्रस्टों की थीं, जिन्हें संदिग्ध लोगों को बेच दिया गया है। जांच में पता चला है कि ज़्यादातर ज़मीन हिंदुओं की थी, जिसे कथित तौर पर मुसलमानों को हस्तांतरित कर दिया गया है। उन पर कई आरोप लगे हैं, जैसे कि सिर्फ़ 6 साल की नौकरी के बावजूद उनकी संपत्ति बहुत ज़्यादा है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक विशेष टीम गठित की है, जो इस मामले की जांच कर रही है। टीम के अनुसार, जब नूपुर बोरा के घर पर छापेमारी की गई, तो उनके पास 90 लाख रुपये से ज़्यादा की नकदी और लगभग 1 करोड़ रुपये का सोना मिला। इस तरह उनकी कुल संपत्ति लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। फ़िलहाल, नूपुर बोरा पुलिस हिरासत में हैं।

पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम झटका, जमानत रद्द, 7 दिन में करना होगा सरेंडर
Encounter: झारखंड में टॉप 3 नक्सली ढेर,1 करोड़ का था ईनाम
पाकिस्तान हुआ बेनकाब, ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकी का PoK में निकला जनाजा
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन ने बरपाया कहर, 33 की मौत; बचाव कार्य जारी
PM Modi: ‘मोदी दीवार खड़ी है’…, लाल किले से पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया साफ संदेश
TAGGED:ACS Nupur BoraACS officer Nupur BoraAssamAssam's ACS officer Nupur Bora
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?