By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
Politics

CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Shweta Media
Last updated: September 12, 2025 12:20 pm
Shweta Media
Published: September 12, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।

इसे भी पढ़ें-PM Modi ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, बोले-‘साझेदार नहीं बल्कि…’

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आदेश पर चुनाव आयोग से प्राप्त उपराष्ट्रपति के निर्वाचन प्रमाण पत्र को पढ़ा गया। इसके बाद राष्ट्रपति ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। सीपी राधाकृष्णन ने जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) की जगह नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति पद ग्रहण किया है। धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले, राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुने गए। इस चुनाव में उन्हें विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के मुकाबले 452 प्रथम वरीयता के वोट मिले, जबकि रेड्डी को 300 वोट मिले।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया था। शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और हामिद अंसारी भी शामिल हुए। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

बता दें कि उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। भारत के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति भी होते हैं। तमिलनाडु के तिरुप्पुर में जन्मे सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने RSS के स्वयंसेवक के रूप में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और 1974 में जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने।

1996 में उन्हें भाजपा का राज्य सचिव बनाया गया और दो साल बाद, 1998 में, वे कोयंबटूर से पहली बार लोकसभा पहुंचे। 1999 में वे फिर से सांसद बने। 2004 से 2007 तक, उन्होंने भाजपा की तमिलनाडु इकाई का नेतृत्व किया। 2020 से 2022 के बीच, वे केरल भाजपा के प्रभारी भी रहे। 18 फरवरी 2023 को उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। 31 जुलाई 2024 को, राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

Voter Rights Yatra का दूसरा दिन, राहुल-तेजस्वी ने सूर्य मंदिर में एक साथ की पूजा
PM Modi पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मायावती ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
PM Modi ने ट्रंप को दे दिया टैरिफ पर जवाब, बोले-‘मेड इन इंडिया खरीदें’
PM Modi SCO Summit China: ‘ड्रैगन और हाथी की दोस्ती…’; शी जिनपिंग के साथ बैठक में बोले PM मोदी
Sona Ram Choudhary: खामोश हुई किसानों की आवाज, कांग्रेस के दिग्गज नेता कर्नल सोनाराम चौधरी का निधन
TAGGED:CP RadhakrishnanJagdeep DhankharPresident Draupadi MurmuRashtrapati Bhavan
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?