By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Nepal Protest: नेपाल पर आर्मी का कंट्रोल, पूरे देश में कर्फ्यू; पशुपतिनाथ मंदिर बंद
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
Global SecurityWorld

Nepal Protest: नेपाल पर आर्मी का कंट्रोल, पूरे देश में कर्फ्यू; पशुपतिनाथ मंदिर बंद

Shweta Media
Last updated: September 10, 2025 12:28 pm
Shweta Media
Published: September 10, 2025
Share
SHARE

काठमांडू। सोशल मीडिया पर बैन हटाए जाने के बाद भी हिंसक आंदोलन (Nepal Protest) जारी हैं। नेपाल में इन दिनों हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली (KP Sharma Oli) और राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल को इस्तीफा देना पड़ा। इसी दौरान, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सहित कई शीर्ष राजनीतिक नेताओं के निजी आवासों पर हमला किया और संसद भवन में तोड़फोड़ की। फिलहाल नेपाल में देश की सेना ने मोर्चा संभाल लिया है।

इसे भी पढ़ें-Nepal Parliament: नेपाल की संसद में घुसे Gen-Z प्रदर्शनकारी; पुलिस फायरिंग में 9 की मौत, 80 घायल

नेपाल में इन प्रदर्शनों को देखते हुए पशुपतिनाथ मंदिर को बुधवार को दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है। मंदिर परिसर की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए नेपाली सेना तैनात की गई है। गौरतलब है कि नेपाल में ये विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से युवाओं द्वारा शुरू किया गया, जो सरकार के हालिया फैसलों, खासकर 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जिन्होंने सरकार की गाइडलाइन्स को नहीं माना उन पर बैन को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले के तौर पर लिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग की जिससे 9 लोगों की मौत हो गयी। इसके बाद युवाओं का गुस्सा बढ़ गया और झड़पों में 22 लोगों की मौत हो गयी तथा 500 से ज़्यादा घायल हुए। वहीं विरोध प्रदर्शनों के बढ़ते दबाव के बीच, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा, गृह मंत्री रमेश लेखक समेत कई अन्य मंत्रियों ने भी संकट के बीच इस्तीफा दे दिया। फिलहाल सरकार ने सोमवार देर रात 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाए गए विवादास्पद प्रतिबंध को हटा लिया।

इस बीच, नेपाल सेना ने मंगलवार को देश की सुरक्षा की कमान संभाल ली है और काठमांडू के प्रमुख चौराहों पर चौकियां बनाकर लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारियों के हिंसक रवैये और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं के बाद सेना तैनात की गई है। इसके अलावा, काठमांडू आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं और सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। उधर भारत ने उत्तराखंड और बिहार से लगने वाली नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों को नेपाल की यात्रा करने से बचने और घर पर ही रहने की सलाह दी है। बता दें कि नेपाल में पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है और भारतीय उड़ानें भी नेपाल के लिए निरस्त कर दी गयी हैं।

China Military Parade 2025: ‘हम नहीं डरते…’ चीन का विक्ट्री डे परेड में शी जिनपिंग की ट्रंप को दो टूक
Trump Tariff: गूगल पर जुर्माने के बाद ट्रंप ने यूरोपीय संघ को दे डाली ये धमकी
US tariff: ट्रंप की ‘हां में हां’ मिला रहे जेलेंस्की, भारत पर अमेरिकी टैरिफ पर ये क्या बोल गए…
Jair Bolsonaro: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति को 27 साल की सजा, इस मामले में दोषी करार
Trump Tariff: अमेरिकी कोर्ट ने ट्रंप को टैरिफ पर दिया झटका, बौखलाए ट्रंप बोले ये बात
TAGGED:Gen Z leader in NepalHami NepalNepal ProtestPashupatinath templePrime Minister KP Sharma Olisocial mediaSudan Gurung
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?