By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Naxal Encounter: पुलिसकर्मियों की शहादत का बदला, चाईबासा में इनामी नक्सली ढेर
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
INDIAOther StatesStates

Naxal Encounter: पुलिसकर्मियों की शहादत का बदला, चाईबासा में इनामी नक्सली ढेर

Shweta Media
Last updated: September 7, 2025 3:40 pm
Shweta Media
Published: September 7, 2025
Share
SHARE

झारखंड। झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ (Naxal Encounter) में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने दो पुलिसकर्मियों की शहादत का बदला लेते हुए 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी को मार गिराया। रविवार को अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

इसे भी पढ़ें-Ramban Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में बरसी आफत; रियासी से रामबन तक तबाही, 12 की मौत

बता दें कि यह मुठभेड़ पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने कुख्यात नक्सली अमित हासदा उर्फ अपतन को मार गिराया। सुरक्षा बलों को मौके से एक एसएलआर राइफल, विस्फोटक और अन्य हथियार बरामद किए गए। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मियों ने जंगल में अन्य नक्सलियों ठिकानों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

दरअसल यह घटना झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) के माओवादियों के साथ हुई हिंसक मुठभेड़ के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह अभियान 3 सितंबर को तब शुरू किया गया जब पता चला कि टीएसपीसी का खूंखार जोनल कमांडर शशिकांत गंजू, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम है, करम पर्व के दौरान अपने पैतृक गांव केदल आ सकता है। जब सुरक्षा बल आगे बढ़े तो गंजू और उसके साथियों ने कथित तौर पर पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत डाल्टनगंज के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। शहीद हुए जवानों की पहचान संतन कुमार और सुनील राम के रूप में हुई है। इनमें से एक पलामू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अंगरक्षक था। झारखंड में सुरक्षा बलों की हालिया बड़ी सफलता में यह एक उल्लेखनीय कदम है। इससे पहले 6 अगस्त को गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पारही जंगल में हुई मुठभेड़ में PLFI के सुप्रीमो और 15 लाख के इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा को मार गिराया गया था। मार्टिन केरकेट्टा कई वर्षों से पुलिस के लिए एक समस्या बन चुका था।

Kishtwar में जिंदगी तबाह, मलबे में दबे लोगों की अब भी खोज जारी; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
Waqf: अब कलेक्टर नहीं करेंगे वक्फ संपत्ति विवाद का निपटारा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला
Akhilesh Yadav की गाड़ियों का कटा 8 लाख का चालान, BJP पर भड़के सपा मुखिया
भारत में मेक इन इंडिया के 10 साल पूरे, पीयूष गोयल ने GST Reforms पर कही बड़ी बात
समंदर चाचा उर्फ Human GPS एनकाउंटर में ढेर, करवाई थी 100 से ज्यादा घुसपैठ
TAGGED:Chaibasa Naxal EncounterJharkhandNaxal EncounterNaxalites in Chaibasa
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?