By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Irregular Periods: मासिक धर्म की अनियमितताओं से पानी है निजात, ट्राई करें ये योगासन
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
HealthLifestyle

Irregular Periods: मासिक धर्म की अनियमितताओं से पानी है निजात, ट्राई करें ये योगासन

Shweta Media
Last updated: September 6, 2025 8:18 pm
Shweta Media
Published: September 6, 2025
Share
SHARE

लाइफस्टाइल डेस्क। भौतिकवादी युग में भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत और खानपान पर ध्यान न देना महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। आजकल कई महिलाएं पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) से परेशान हैं। इस बीमारी में महिलाओं की मासिक धर्म में अनियमितता (Irregular Periods) हो जाती है और वजन बेतहाशा बढ़ता है तथा प्रजनन क्षमता पर भी इसका असर पड़ता है। हालांकि कुछ योगासन हैं जिनसे महिलाएं पीसीओएस से राहत पा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें–Copper Water: तांबे की बोतल में पिएं पानी, मिलेंगे गजब के फायदे

योग न सिर्फ शरीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने और हार्मोनों के संतुलन को बनाए रखने में भी अहम भूमिका अदा करता है। आयुष मंत्रालय ने ऐसे अनेक योगासनों की पहचान की है जिन्हें नियमित रूप से अभ्यास करने से पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) से संबंधित समस्याओं में राहत मिल सकती है।

मलासन (Garland Pose):

मलासन को ‘गार्लिक पोज’ के नाम से भी जाना जाता है। यह खासकर महिलाओं के लिए बेहद काम का योगासन है। यह आसन मासिक धर्म की अनियमितता संबंधी समस्या को दूर करता है और पेट के नीचे दर्द जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है। मलासन से जांघों और कमर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे पेट और पेल्विक क्षेत्र की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे मासिक धर्म की समस्या में सुधार होता है।

पवनमुक्तासन (Wind-Relieving Pose):

यह आसन पेट की गैस, अपच और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। पवनमुक्तासन से पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे न केवल पेट दर्द में राहत मिलती है, बल्कि मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है। इसके अलावा, यह हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे पीरियड्स नियमित रहते हैं।

चक्की चलासन (Chakki Chalanasana):

पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में वजन तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में चक्की चलासन करने से पेट के अंग मजबूत होते हैं, शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और अतिरिक्त वसा कम होती है। यह आसन वजन नियंत्रण में मदद करता है और यूरिनरी इंफेक्शन जैसी समस्याओं से भी राहत प्रदान करता है, जो पीसीओएस के साथ आमतौर पर होती है।

बद्धकोणासन (Bound Angle Pose):

यह आसन महिलाओं की प्रेग्नेंसी के लिहाज से अत्यधिक फायदेमंद है। इस योगासन से से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह आसन हिप्स को खोलता है और पेल्विक क्षेत्र में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे पीसीओएस के कारण होने वाली अनियमितताओं और दर्द में राहत मिलती है।

Benefits of Garlic: हार्ट के लिए अमृत माना जाता है लहसुन, बस इस तरह करें इस्तेमाल
रजनीकांत की ‘कुली’ का ट्रेलर लॉन्च, आमिर खान की इस हरकत का वीडियो वायरल
IRCTC ले आया घुमक्कड़ों के लिए सबसे सस्ते टूर पैकेज, केवल 15 हजार में लें ट्रिप का मजा
Copper Water: तांबे की बोतल में पिएं पानी, मिलेंगे गजब के फायदे
सुबह की एक कप कॉफी है सेहत का खजाना, छुपा है लंबी उम्र का राज
TAGGED:fertilityGarland PoseIrregular PeriodsLifestylePCOSWind-Relieving Pose
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?