Chandra Grahan 2025: कल लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन जगहों पर दिखेगा ब्लड मून

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
3 Min Read

Chandra Grahan 2025: डेस्क। कल पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण देश के सभी राज्यों में आसानी से देखा जा सकेगा। हालांकि चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से भी इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा पर अपनी छाया डालती है। इसके अलावा, यह चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष के समय में हो रहा है, जो 100 साल में एक बार होता है।

इसे भी पढ़ें-Shri Krishna: जब श्रीकृष्ण ने देख लिया था चतुर्थी का चांद, हो गई थी ऐसी दशा

साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और 8 सितंबर को आधी रात 1 बज कर 26 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्रग्रहण रात्रि 11: 42 बजे पर अपने चरम पर रहेगा। चंद्रग्रहण कुल 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाएगा, जिसे आम तौर पर ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस समय चंद्रमा लाल-नारंगी रंग का हो जाता है। चंद्र गृहण भारत के सभी हिस्सों में नजर आएगा।

चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, जैसे तेज धार वाले सामान का इस्तेमाल न करें और घर के अंदर रहें। ग्रहण के समय भोजन करना नहीं चाहिए। कोई भी नकारात्मक या अनुचित काम करना वर्जित माना जाता है। इसके बजाय, आध्यात्मिक चिंतन, ध्यान, रामचरितमानस का पाठ और शिव मंत्रों का जाप करें। साथ ही, ग्रहण के दौरान बचे हुए भोजन में तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए। इस समय भगवान के नाम का जाप, मंत्रों का उच्चारण और ध्यान करना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस समय मंत्रों की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण शतभिषा नक्षत्र (राहु का नक्षत्र) में शुरू होगा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र (गुरु का नक्षत्र) में समाप्त होगा। इस दिन सूर्य, शनि और गुरु जैसे प्रमुख ग्रहों का एक महत्वपूर्ण ग्रह संयोजन भी होगा। इस दिन दो ग्रह विशेष भूमिका निभाएंगे। चंद्र ग्रहण में हमेशा राहु और चंद्रमा शामिल होते हैं। चूंकि यह ग्रहण रविवार को है, इसलिए सूर्य भी शामिल है, क्योंकि रविवार सूर्य देव को समर्पित है। इसके अलावा, इस साल मंगल का वर्ष माना जाता है, इसलिए मंगल ग्रह भी शामिल है। ग्रहण की तारीख 7 सितंबर है।

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *