CM Yogi की बायोपिक ‘अजेय’ का हुआ ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
3 Min Read

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बार एक और चर्चित नाम जुड़ने जा रहा है – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का। उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ अब जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और अब आखिरकार यह घोषणा की गई है कि यह फिल्म 19 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इसे भी पढ़ें-Aryan Khan की ‘The Bads of Bollywood’ में सितारों की भरमार, खुलेगी इंडस्ट्री की पोल

अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज़ पहले 1 अगस्त को निर्धारित की थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने में देरी के कारण फिल्म का शेड्यूल बिगड़ गया। निर्माता इसे रिलीज करने के लिए उत्सुक थे, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में हो रही देरी ने उन्हें असहज कर दिया। इसके बाद, जब कोई रास्ता नहीं निकला, तो निर्माताओं ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और वहां से राहत मिलने के बाद फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की गई।

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म के रिलीज़ की तारीख का खुलासा करते हुए कहा कि यह फिल्म केवल एक नेता की कहानी नहीं है, बल्कि एक संत की संघर्षपूर्ण यात्रा को भी दर्शाती है, जिन्होंने राजनीति की राह अपनाई और भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सरकार की कमान संभाली। फिल्म में मुख्य भूमिका में अनंत जोशी नजर आएंगे, जो योगी आदित्यनाथ के जीवन को पर्दे पर जीवंत करेंगे।

इसके अलावा, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, फिल्म इंडस्ट्री के नामी अभिनेता परेश रावल, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे अभिनेता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन रविंद्र गौतम ने किया है, जबकि संगीत मीत ब्रदर्स ने दिया है, जिन्होंने अपनी धुनों से कई फिल्में हिट की हैं।

यह फिल्म लेखक शांतनु गुप्ता की चर्चित किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है। किताब में योगी आदित्यनाथ के संत से मुख्यमंत्री बनने की यात्रा को विस्तार से बताया गया है, और फिल्म भी इसी प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाएगी। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता का माहौल है।

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *