Maratha Reservation Protest: ‘तुरंत खाली करो मैदान’, मनोज जरांगे को पुलिस ने भेजा नोटिस

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
3 Min Read

महाराष्ट्र। पिछले चार दिनों से मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन (Maratha Reservation Protest) चल रहा है। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस जारी कर आजाद मैदान खाली करने का निर्देश दिया। मुंबई पुलिस ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाते हुए नोटिस रिलीज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें-PM Modi SCO Summit China: ‘ड्रैगन और हाथी की दोस्ती…’; शी जिनपिंग के साथ बैठक में बोले PM मोदी

दरअसल बॉम्बे उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए, मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस भेजा। साथ ही, पुलिस ने मनोज जरांगे द्वारा मांगे गए विरोध प्रदर्शन की अनुमति को भी अस्वीकार कर दिया है। आजाद मैदान पुलिस ने जरांगे पाटिल की कोर कमेटी को नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द आजाद मैदान खाली करने को कहा गया है। नोटिस में जरांगे पाटिल द्वारा की गई टिप्पणियों का भी उल्लेख किया गया है। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है।

बता दें कि मराठा नेता मनोज जरांगे शुक्रवार से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उनके साथ हजारों समर्थक जुटे हैं। वे मराठा आरक्षण की मांग पर अड़े हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर सरकार के साथ बातचीत अब तक विफल रही है। साथ ही, पुलिस ने भी प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जुहू इलाके में बस यात्रियों के साथ मारपीट की घटना के बाद की है।

रविवार को मुंबई के जुहू बस स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों और बेस्ट बस यात्रियों के बीच हाथापाई हुई। यह घटना शाम करीब 7:15 बजे सांताक्रूज डिपो (मातेश्वरी) से रवाना होने वाली बेस्ट बस में घटित हुई। जानकारी के अनुसार बस station पर बिना चालक-स्टाफ के खड़ी थी, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और यात्रियों के बीच जोरदार विवाद शुरू हो गया। इस मारपीट में बस के शीशे टूट गए और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना का संज्ञान लेते हुए मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनोज जरांगे पाटिल द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू करने के बाद से दर्ज किया गया यह पहला मामला है।

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *