जारी हुआ UPSSSC PET Admit Card 2025, इस तरह करें डाउनलोड

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
3 Min Read

लखनऊ। UPSSSC ने PET एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस साल होने वाली प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा (PET) में भाग लेने के इच्छुक हैं, उनका इन्तजार आखिरकार समाप्त हो गया है और वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं और यह जान सकते हैं की उनका परीक्षा केंद्र किस जगह पर है। एडमिट कार्ड निकालने के लिए कैंडिडेट को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी/एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की आवश्यकता पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें-Delhi High Court: DU कॉलेजों को दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, स्पोर्ट्स कोटे में इतनी सीटें होंगी आरक्षित

बता दें कि यूपी के कई जिलों में इस वर्ष PET परीक्षा की तारीख 6 और 7 सितम्बर रखी गयी है। कैंडिडेट्स परीक्षा दो शिफ्टों में दे पायेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक है। दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक उम्मीदवार परीक्षा दे पाएंगे। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।

यह परीक्षा एक क्वालिफाइंग टेस्ट है, परन्तु आगे होने वाली हर ग्रुप C भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए PET पास करना अनिवार्य है। दूसरे शब्दों में कहा जाये तो यूपी सरकार की नौकरियों के लिए यह परीक्षा पास करना पहला और सबसे महत्वपूर्व स्टेप है। हालांकि इससे पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप भी जारी की गयी थी ;जिससे उम्मीदवार अपनी परीक्षा का स्थान और शहर के बारे में पहले से जानकारी हासिल कर सकें, अपनी यात्रा की योजना बनाकर उचित तैयारी कर सकें। ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह स्लिप सिर्फ जानकारी के लिए है; असली एडमिट कार्ड अलग से डाउनलोड करना होगा।

UPSSSC PET एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “PET 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और लिंग की जानकारी दर्ज करें। डिटेल्स दर्ज कर देने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे डाउनलोड कर प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।

यूपी पीईटी परीक्षा OMR आधारित होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे और हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रश्न पत्र हिंदी तथा अंग्रेजी—दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *