Allu Arjun की दादी का निधन, एक्टर रामचरण ने रद्द की शूटिंग

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
3 Min Read

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार देर रात अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनक रत्नम्मा का निधन हो गया है। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर की दादी के निधन से परिवार सदमे में है। वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी मातम पसरा हुआ है। दरअसल अल्लू अर्जुन की दादी तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज अल्लू रामलिंगैया की पत्नी थी।

इसे भी पढ़ें-तलाक की खबरों के बीच गोविंदा की बहन ने तोड़ी चुप्पी, बेटी ने किया ऐसा पोस्ट

बता दें कि अल्लू अर्जुन की दादी तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज अल्लू रामलिंगैया (Allu Ramalingaiah) की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। बीती शुक्रवार रात को उन्होंने इस दुनिया से अंतिम विदा ले ली। अल्लू अर्जुन की दादी के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर सुनते ही हर कोई सदमे में हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनकी दादी को श्रद्धांजलि देने अभिनेता के घर पहुंचे। वहीं राम चरण और अल्लू अर्जुन ने भी दुखद समाचार मिलते ही अपनी शूटिंग रद्द कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन अपनी दादी के निधन के समय मुंबई में निर्देशक एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी दादी के निधन की खबर मिली, वे तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। वहीं राम चरण ने भी अपनी फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग रद्द कर दी है, वे इस मुश्किल घड़ी में अपने परिवार के साथ खड़े हैं। अल्लू अर्जुन का पूरा परिवार बेहद दुखी है। प्रशंसक, सेलेब्स और करीबी लोग इस मुश्किल घड़ी में परिवार को हिम्मत और हौसला देने से जुटे हुए है।

जैसे ही दुखद खबर मिली, सुपरस्टार राम चरण ने मैसूर में चल रही अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग तुरंत रद्द कर हैदराबाद के लिए प्रस्थान कर गए। एक्टर वेंकटेश, वरुण तेज, साई दुर्गा तेज और वैष्णव तेज ने अल्लू कनक रत्नम्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने अल्लू अर्जुन की दादी को अपनी श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि कॉनिडेला-अल्लू परिवार दक्षिण भारतीय सिनेमा का एक प्रसिद्ध परिवार माना जाता है। यह परिवार तीन पीढ़ियों से फिल्मों, व्यवसाय और राजनीति से जुड़ा हुआ है। प्रमुख सदस्य मेगास्टार चिरंजीवी और उनके ससुर एक्टर अल्लू रामलिंगैया इस परिवार के अहम नाम हैं।

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *