By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: Ramban Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में बरसी आफत; रियासी से रामबन तक तबाही, 12 की मौत
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
INDIA

Ramban Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में बरसी आफत; रियासी से रामबन तक तबाही, 12 की मौत

Shweta Media
Last updated: August 30, 2025 11:38 am
Shweta Media
Published: August 30, 2025
Share
SHARE

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर जारी है। शनिवार सुबह रामबन और रियासी जिले में (Ramban Cloudburst) बादल फटने से हाहाकार मच गया है। रामबन जिले के राजगढ़ तहसील क्षेत्र में बादल फटने से जहां पांच लोगों की मौत हुई है, वहीं रियासी जिले में बादल फटने से 7 लोगों की जान चली गई है। इन दोनों घटनाओं में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग लापता है। वहीं दर्जनों घर मलबों में तब्दील हो चुके हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

इसे भी पढ़ें-Kishtwar Cloudburst में मरने वालों की संख्या हुई 46, लापता हुए 200 लोग

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के राजगढ़ क्षेत्र में बादल फटा, जिसकी चपेट में कुछ गांव आ गए। इस घटना से इलाके में भारी तबाही मची। तेज बहाव के कारण कई घर पूरी तरह बह गए। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र से फिलहाल पांच शव बरामद किए गए हैं। बचाव दल तुरंत मौके पर भेज दिए गए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। इसके अलावा पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्थापित परिवारों को आश्रय देने और भोजन, पानी और बुनियादी चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं।

दूसरी ओर रियासी के माहोर डब्बर गांव में देर रात बादल फटा, जिसके बाद अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यहां रात लगभग 12 बजे बादल फटा और तेज़ बारिश शुरू हो गई। सुबह जब तक ग्रामीणों को पता चला, तब तक कई घर मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके थे। रियासी में बादल फटने से जान गंवाने वाले 7 लोगों में 5 बच्चे हैं। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। रिपोर्टों के अनुसार, अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 36 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। खासकर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए भूस्खलन से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।

रियासी और डोडा जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, नदियों के उफान पर होने और कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने से 9 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, जम्मू, सांबा और कठुआ समेत कई जिलों में संपत्ति और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर अभी भी ऊंचा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन लगातार नदियों और नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

Putin-Trump की अलास्का मीटिंग पर आया भारत का पहला रिएक्शन
Kishtwar Cloudburst पर फारूक अब्दुल्ला का दावा-‘500 से ज्यादा लोग मलबे में दबे हैं’
Indian Navy को मिला पहला नेवल 3डी एयर सर्विलांस रडार, पढ़ें क्या हैं इसकी खासियतें
आवारा कुत्तों पर Supreme Court का बड़ा फैसला, रिहा होंगे शेल्टर होम भेजे गए कुत्ते
BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का ‘स्वदेशी’ 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत
TAGGED:cloudburst in Reasi districtdisasterJammu and KashmirRamban Cloudburst
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?