लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आगामी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (UPSSSC PET 2025) के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए upsssc.gov.in पर विजिट करके इस स्लिप को प्राप्त कर सकते हैं। बता दें इस स्लिप के माध्यम से कैंडिडेट को केवल परीक्षा केंद्र और किस शहर में एग्जाम होगा केवल इसी चीज की जानकारी के लिए है। बाकी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी होगा।
इसे भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi 2025: बॉलीवुड सितारों ने दी गणेश उत्सव की शुभकामनाएं, खास अंदाज में मना रहे उत्सव
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस सिटी स्लिप के माध्यम से आप केवल परीक्षा किस शहर में होगी उस शहर का नाम ही जान सकते है, न कि परिक्षा केंद्र का नाम। आपको बता दें UPSSSC PET 2025 परीक्षा का 6 और 7 सितंबर को राज्यभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा होगी और दूसरी शिफ्ट की परिक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। यह परीक्षा यूपी में विभिन्न ग्रुप ‘C’ भर्ती परीक्षाओं के लिए एक आवश्यक प्रारंभिक चरण है, जिसे पास करने के बाद उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

UP PET 2025 परीक्षा के अपनी यात्रा की तैयारी आज जारी किये गए सिटी स्लिप के आधार पर कर सकते हैं। हालांकि, सिटी स्लिप केवल परीक्षा केंद्र की जानकारी देती है, और एडमिट कार्ड पर ही परीक्षा का सही समय, शिफ्ट, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
हालाँकि UPSSSC PET 2025 के लिए एडमिट कार्ड भी एग्जाम से कुछ समय पहले ही जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के अलावा जन्मतिथि का यूज़ करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
चरण 1: आधिकारिक UPSSSC भर्ती पोर्टल पर जाएं।
चरण 2: लिंक दिखाई देने पर एडमिट कार्ड डाउनलोड/प्रवेश पत्र विकल्प चुनें।
चरण 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) दर्ज करें।
चरण 4: जारी किए गए एडमिट कार्ड के विवरण व फॉर्म को सत्यापित करें।
चरण 5: स्क्रीन पर दिखाई दे रहे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
चरण 6: डाउनलोड किए गए फाइल को प्रिंट करके परीक्षा केंद्र पर ले जाएं।