अंतरिक्ष यात्रा के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, हुआ जोरदार स्वागत

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
3 Min Read

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौटने वाले पहले भारतीय, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) का सोमवार को लखनऊ में जोरादर स्वागत किया जाएगा। उनके आगमन को एक ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मनाने के लिए नगर निगम ने शहर में स्वागत द्वार स्थापित किए थे।

इसे भी पढ़ें-घर पर पड़ी ED की छापेमारी, छत से कूदकर भागने लगे TMC विधायक

चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महापौर सुषमा खरकवाल ने उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। लखनऊ हवाई अड्डे से रोड शो करते हुए उन्होंने जहां से पढ़ाई की है वहां गोमतीनगर विस्तार स्थित CMS स्कूल पहुंचेंगे। बता दें कि पूरा लखनऊ गगनवीर स्वागत के लिए बाहें फैलाए इंतजार कर रहा था। उनके मोहल्ले त्रिवेणीनगर में उत्सव का माहौल है।

लखनऊ शहर में हर जगह ‘शुभांशु – राष्ट्रनायक’ के पोस्टर लगे हुए हैं। शुभांशु की उपलब्धि के सम्मान में, नगर निगम ने त्रिवेणी नगर वार्ड स्थित उनके आवास तक जाने वाली सड़क का नाम ‘शुभांशु शुक्ला मार्ग’ रखा है। वहीं आज शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में उनका नागरिक अभिनंदन करेंगे। शुभांशु के लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचने पर देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई दी।

इस अवसर पर उनके पुराने स्कूल के छात्र भी मौजूद थे। वे हाथों में तिरंगा लहराते हुए खुशी और गर्व के साथ उनका स्वागत कर रहे थे। वहीं, भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार के सदस्यों ने खुशी और गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और भारत का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि जून में शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे। 18 दिनों के मिशन के बाद वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे। इस मिशन में इसरो द्वारा किए गए कई वैज्ञानिक प्रयोग और अंतरिक्ष स्टेशन पर अन्य गतिविधियाँ शामिल थीं। मिशन के बाद, उन्होंने अमेरिका में कुछ पुनर्वास (रिकवरी) किया। शुक्ला 17 अगस्त की सुबह भारत लौट आए और प्रधानमंत्री से भी मिले।

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *