By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Naimuddin TVNaimuddin TVNaimuddin TV
Notification Show More
Font ResizerAa
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • TECHNOLOGY
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • EDUCATION
    • AUTOMOBILE
    • HEALTH
    • RELIGION / FAITH
    • SCIENCE & RESEARCH
    • LIFESTYLE
Reading: B Sudarshan Reddy ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, ये दिग्गज रहे मौजूद
Share
Font ResizerAa
Naimuddin TVNaimuddin TV
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Search
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • STATES
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Other States
  • POLITICS
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • AUTOMOBILE
  • EDUCATION
  • HEALTH
  • SCIENCE & RESEARCH
  • RELIGION / FAITH
  • LIFESTYLE
Have an existing account? Sign In
Follow US
BREAKING NEWSPolitics

B Sudarshan Reddy ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, ये दिग्गज रहे मौजूद

Shweta Media
Last updated: August 21, 2025 1:34 pm
Shweta Media
Published: August 21, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के लिए कल पीडीए उम्मीदवार के नामांकन के बाद आज विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी (B Sudarshan Reddy ) ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता जैसे सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार,सपा नेता रामगोपाल यादव और संजय राउत समेत तमाम लोग मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति चुनाव में सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। जो पहले अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-चुनाव आयोग ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखें, इस दिन आएगा परिणाम

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन पत्रों के चार सेट दाखिल किए गए हैं, जिन पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, डीएमके के तिरुचि शिवा और 160 सांसदों ने प्रस्तावक और समर्थक के रूप में हस्ताक्षर किए हैं।

गौरतलब है कि नामांकन से पहले, बुधवार को ‘इंडिया गठबंधन’ के नेताओं ने बी. सुदर्शन रेड्डी के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह समारोह संसद भवन परिसर के केंद्रीय कक्ष में हुआ, जहां रेड्डी को सम्मानित किया गया। बता दें कि उम्मीदवारों के नामांकन करने के की अंतिम तारीख 21 अगस्त है और उम्मीदवारी वापसी की तारिख 25 अगस्त तक है। इस पद के लिए 9 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती भी मतदान के दिन ही होगी। दरअसल उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को इस्तीफा देने के कारण हो रहा है। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 तक था।

रेड्डी गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और गोवा के पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्हें 2007 में सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। रेड्डी का सीधा मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पूर्व न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी न्याय के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने निडर होकर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के लिए काम किया और ऐसे ऐतिहासिक फैसले दिए जिनसे हमारा लोकतंत्र मज़बूत हुआ। यह उपराष्ट्रपति चुनाव सिर्फ़ एक पद के लिए नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की आत्मा के लिए एक वैचारिक संघर्ष है।”

SA W vs NZ W: दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दी मात, दो बहनों की जोड़ी रही सुपरहिट
ट्रंप टैरिफ का असर: वॉलमार्ट-अमेजन समेत कई कंपनियों ने रोके भारत के ऑर्डर
K. Kavitha: ‘भाई ने साथ नहीं दिया’, निलंबन के बाद के. कविता ने बयां किया दर्द
एशिया कप से पहले बासित अली ने पाकिस्तान को चेताया, बोले-‘भारत से पंगा मत लो’
CWC meeting: पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू, खरगे ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
TAGGED:B Sudarshan ReddyMallikarjun KhargePDA candidateRahul GandhiSharad PawarSonia GandhiVice President Election 2025
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

  • IND vs PAK Final: चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, सामने आई नकवी की ये हरकत

    8 views
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जल्द होगी ठंड की एंट्री

    6 views
  • BSNL 4G: कल लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क, अब दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

    6 views
  • BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, एजीएम में पूरी टीम की हुई घोषणा

    5 views
  • RBI Report: पहले रिकॉर्ड हाई और फिर धड़धड़ाकर घटा भारत का स्वर्ण भंडार

    5 views

Recent Posts

  • अब बाइक से गिरने का नहीं होगा डर, OMOWAY कंपनी जल्द लाने वाली है सेल्फ-बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक
  • लांच होते ही सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, देखें कितनी गिरी कीमत
  • जल्द आने वाली है नई Maruti Suzuki Fronx, इन कारों की बढ़ने वाली है टेंशन
  • Xiaomi Watch S5 हुई लांच, स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की है भरमार
  • Mahindra के इस Editon पर मिल रहा कमाल का बायबैक ऑफर, देखें क्या है इसमें

About US

Naimuddin TV भारत का एक भरोसेमंद हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है। यहाँ आप ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, व्यापार और दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकते हैं।
Quick Link
  • India
  • World
  • States
  • Politics
  • Sports
Top Categories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Subscribe US

Subscribe to get the latest news updates instantly.

© 2026 Naimuddin TV. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Naimuddin TV Official News Website
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?