अब डिप्टी सीएम के पास दो वोटर कार्ड पर मचा बवाल, तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप

Shweta Media
By
Shweta Media
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान...
2 Min Read

बिहार। बिहार (bihar) में चुनाव से पहले ही घमासान मचा हुआ है। पहले तेजस्वी यादव (Tejaswi yadav) पर दो वोटर कार्ड होने का आरोप लगा था और अब उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (vijay kumar sinha) के दो वोट होने का आरोप लगाते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने सिन्हा के खिलाफ एफआईआर और कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें –राहुल गांधी ने पेश किए सबूत, चुनाव आयोग पर फिर लगाए धांधली के आरोप

तेजस्वी (Tejaswi yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि सिन्हा का नाम लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के प्रारूप में दर्ज है। दोनों की उम्र अलग-अलग है। इससे साफ है कि सिन्हा ,(vijay kumar sinha) ने अपना नाम दो जगहों पर दर्ज करवाने के लिए संशोधन करवाया। अगर ऐसा हुआ है, तो क्या यह अपराध है?

उधर बिहार कांग्रेस (congress) ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट कर कहा, “अगर उपमुख्यमंत्री (vijay kumar sinha) के नाम से दो निर्वाचन कार्ड दर्ज हैं, तो यह चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। इसकी तत्काल जांच होनी चाहिए।” कांग्रेस ने इसे ‘चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर खतरा’ बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

आपको बता दें हाल ही में एनडीए ने तेजस्वी यादव (Tejaswi yadav) के खिलाफ आयोग से शिकायत की थी, जिसके बाद आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर 16 अगस्त तक असली पहचान पत्र की डिटेल मांगी है। अब विजय सिन्हा का नाम इस विवाद से जुड़ने के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक गरमागरम बहस छिड़ गई है। आयोग की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन सियासी पारा तेजी से चढ़ रहा है।

Share This Article
Follow:
श्वेता सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में आठ साल का अनुभव रखती हैं। इन्होंने बतौर कंटेंट राइटर कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना योगदान दिया है। श्वेता ने इस दौरान अलग-अलग विषयों पर लिखा। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल से जुड़ाव है और इन्होंने इसे लेकर कई आर्टिकल्स लिखे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *