गोंडा में बड़ा हादसा; श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत

Shweta Media
2 Min Read

गोंडा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा (Gonda) जिले में भीषण हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में नौ लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-पुणे में सांप्रदायिक हिंसा मामले में 500 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज

यह भीषण हादसा इटियाथोक के बेलवा बहुता नहर के पास हुआ है। बोलेरो सवार सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर (Prithvinath temple) जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। गाड़ी में 15 लोग सवार थे। हादसे में पानी में डूबने से 11 की मौत हो गई। जैसे ही घटना हुई तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी विनीत जायसवाल पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सभी को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए मोतीगंज थाना के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता बोलेरो से परिवार व मित्रों के साथ जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव स्थित सरयू नहर पुल के पास पहुंची तो बोलेरो अनियंत्रित हो गयी और नहर में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसे पर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इटियाथोक केजी राव ने बताया कि नहर से 11 शव बरामद किए गए हैं। चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

गोंडा (Gonda) हादसे पर सीएम योगी (CM Yogi) ने संज्ञान लिया है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। थानाध्यक्ष इटियाथोक केजी राव ने बताया कि नहर से 11 शव बरामद किए गए हैं। चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। यह सभी पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *